समारोह जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बिलासपुर नवीन सभागार में दिनांक २१जून २०२३ प्रातः ०८ बजे से ९ बजे तक कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा पूर्व सैनिकों एवम परिवार जन को योग अभ्यास करवाया गया। ऑनरेरी कैप्टन देवी चरण राठौर और अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय की योग प्रशिक्षिका ऋतु सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को योग प्रोटोकॉल अनुसार विभिन्न आसन का अभ्यास करवाया और सभी के लाभ का वर्णन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष पांडेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कैप्टन बी के शर्मा प्रभारी अधिकारी भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ योजना ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उदबोधन दिया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण स्टाफ,सी एस डी कैंटीन स्टाफ , ई सी एच एस स्टाफ के साथ साथ पूर्व सैनिक और परिवार जन ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम संचालन पैरा कमांडो पुरुषोत्तम कुमार चंद्रा सदस्य जिला सैनिक बोर्ड बिलासपुर ने किया।कल्याण संयोजक सूबेदार मेजर शिवेन्द नारायण पांडेय ने आभार प्रदर्शन करते हुए”योग हर आंगन,” की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी से अनुरोध किया साथ ही अधिक से अधिक संख्या में योग को अपनाएं और अपने जीवन को तनाव मुक्त करें और “करें योग,, रहें निरोग सूक्त के जय घोष के साथ सभी को जलपान हेतु आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।

