थोक बाजार, फ्री होल्ड रेलवे कनेक्टिविटी लॉजिस्टिक हब सहित व्यापारिक मुद्दों पर हुई अहम बैठक नई चेंबर इकाइयों का भी हुआ गठन…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के बिलासपुर आगमन पर 2 अक्टूबर को व्यापारिक संगठनों एवं चेंबर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बिलासपुर के व्यापारिक हितों, शहर के थोक बाजार के विस्तार और व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में चेंबर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी एवं राधाकृष्ण सुंदरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुरुनानी एवं दिलीप इसरानी सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बिलासपुर से व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नानकराम खाटूजा, विनोद मेघानी, कमल विधानी, पवन वाधवानी, राजू धामेचा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए।

चेंबर बिलासपुर अध्यक्ष भागचंद बजाज, सचिव मोहितोष सराफ, कोषाध्यक्ष अविनाश आहूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप अरोरा एवं धीरज रोहरा, अभिषेक विधानी, प्रदेश मंत्री अनिल वाधवानी, मुरली संतानी, लखन नागदेव, आलोक घई, सुरेश सिदारा, नंदलाल बजाज, मोहनलाल भागवानी, शंकर मनचंदा, अमर चावला, राम सुखीजा, वेंकटेश पटेल, नवदीप लूथरा, प्रेमलता गुप्ता, राकेश मंदानी और अशोक जोतवानी सहित शहर के चेंबर पदाधिकारी एवं विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फ्री होल्ड से लेकर लॉजिस्टिक हब तक मुद्दों पर मंथन:-
बैठक में व्यापार विहार की दुकानों को फ्री होल्ड किए जाने, बिलासपुर के थोक बाजार को और विकसित करने, रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत करने, लॉजिस्टिक हब की स्थापना, औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार तथा व्यापार-व्यवसाय से जुड़ी अन्य समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई।

व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि बिलासपुर संभाग के प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में बेहतर परिवहन व्यवस्था, आधुनिक थोक बाजार, मजबूत लॉजिस्टिक नेटवर्क और औद्योगिक विस्तार से व्यापार को नई दिशा मिल सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए त्वरित एवं समुचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारिक संगठनों की एकजुटता और समन्वय को मजबूत करते हुए बिलासपुर के व्यापारिक विकास से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने की बात कही।

नवदीप लूथरा बने ट्रांसपोर्ट चेंबर अध्यक्ष
बैठक के दौरान संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नवदीप लूथरा को बिलासपुर ट्रांसपोर्ट चेंबर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ चेंबर बिलासपुर महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता को मनोनीत किया गया।

इसके अलावा तखतपुर एवं चकरभाठा में चेंबर की नई इकाइयों का गठन किया गया। तखतपुर इकाई के अध्यक्ष के रूप में राकेश मंदानी तथा चकरभाठा चेंबर इकाई के अध्यक्ष के रूप में अशोक जोतवानी को मनोनीत किया गया।
नई नियुक्तियों और इकाइयों के गठन से चेंबर का संगठनात्मक विस्तार जमीनी स्तर तक और मजबूत होने की उम्मीद जताई गई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारिक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

