जिले की सभी 6 सीट जीतने एक कोंग्रेस ने किया दावा…
03 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बूथ चलो अभियान के पहले चरण संगठन की पोल खुलने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने नए सिरे से बूथ कमेटी को एक्टिव करने का निर्णय लिया है। अभियान के दूसरे चरण में बूथ कमेटी को अनुभाग और गलियों की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह जानकारी जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान उन्होंने दावा किया की इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और सिर्फ 2 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा लेकिन इस बार ऐसी स्थिति नहीं रहेगी।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसी क्रम में 30 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का जिले में प्रवास हुआ और बूथ स्तर तक गए। चुनाव तैयारी के क्रम में बूथ चलो अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों में पहुंचकर बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी, जोन कमेटी, बूथ प्रभारियों से सीधेतौर पर रू-ब-रू हुए थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेताओ द्वारा बूथ कमेटी को और अधिक मजबूत करने का निर्णय लिया है। पोलिंग ब्लाक बूथ प्रभारी व बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के गठन में वोटर लिस्ट के अनुसार अनुभाग वार बूथ कमेटी में सदस्यों को
इनके अनुभव और निष्ठा का लाभ मिले इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी अपनी सिफारिश भी प्रदेश कांग्रेस को भेजेगी।
00 बीएलए की होगी नियुक्ति की
जाएगी। इसमें पोलिंग बूथ में एक-एक मतदाताओं की जानकारी रखने वाले कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बूथों में निवासरत मतदाताओं की जानकारी रखने के अलावा कौन मतदाता वार्ड में निवासरत हैं और कौन वार्ड छोड़कर चले गए हैं इसकी जानकारी भी रखनी होगी। मतदाता सूची में नाम जोड़वाते वक्त कांग्रेस समर्थित परिवार के नए मतदाताओं का नाम गंभीरता के साथ जोड़वाना होगा। जिनके नाम छूट गए हैं उनका नाम गंभीरता के साथ जोड़वाना होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम 7 जुलाई से प्रारंभ हो गया है जो 30 जुलाई तक चलेगा।
सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे-
श्री केशरवानी ने बताया कि पोलिंग बूथ को अनुभाग बार मजबूत करने के साथ ही प्रत्येक बूथ में पदाधिकारी अब विधानसभा चुनाव तक मतदाताओं से नियमित रूप से संपर्क में रहेंगे। संपर्क के दौरान राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देंगे। राज्य शासन की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के अलावा केंद्र सरकार की विफलता को भी लोगों के बीच लेकर जाएंगे महंगाई हमारा सबसे बड़ा मुद्दा होगा।

प्रभारियों और ब्लॉक बूथ सेक्टर और जोन के पदाधिकारियों को भी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। ताकि लोगों को मौके पर इसकी जानकारी दे सकें और लोगों का फीडबैक भी प्राप्त कर सके।बूथ चलो अभियान के तहत बूथ भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बूथ टीम को तीन बिन्दु वाला सुझाव दिया है। हमने तीनो सुझाव को दूसरे चरण के अभियन में गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेसियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक कांग्रेसी को कांग्रेस के इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने दूसरा सुझाव दिया है कि प्रत्येक कांग्रेसी को यूपीए सरकार और वर्तमान प्रदेश सरकार की एक एक उपलब्धियों की जानकारी होनी चाहिए। सरकार ने क्या क्या योजनाएं शुरू किया है.. सभी को पता होना चाहिए। तीसरा सुझाव मुख्यमंत्री ने दिया है कि भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र सरकार की नाकामियों की जानकारी सभी को होनी चाहिए। भाजपा और केन्द्र सरकार ने क्या अफवाह उड़ाया है… और सोसल मीडिया में भाजपा के द्वारा फैलाए गए झूठ का जवाब तुरंत देना चाहिए
वाट्सएप ग्रुप के जरिए सतत संपर्क-
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक पोलिंग बूथ के पदाधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। इस ग्रुप के जरिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा समय समय पर संगठनात्मक
गतिविधियों को संचालित करने दिए जाने वाले दिशा निर्देशों का परिपालन हो सके और जानकारी मिल सके। इसके अलावा पोलिंग बूथ कमेटी के सदस्यों के बीच आपस में सामंजस्य बना रहे और लगातार पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा होती रहें।
15 दिनों में एक बैठक अनिवार्य
पोलिंग बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी व जोन कमेटी की प्रत्येक 75 दिनों में एक बैठक आयोजित करने को अनिवार्य किया जा रहा है। ताकि आपस में चर्चा हो सके और संगठन के कामकाज को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं और निदान को लेकर भी चर्चा की जाएगी। ताकि लोगों की समस्याओं का निराकरण हो सके।

