पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
10 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जेपी वर्मा महाविधालय के खेल मैदान को बचाने के लिए आज पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से मांग है कि महाविद्यालय की जमीन को वापस दिलाये न्यायालय का हम भी सम्मान करते है। पर हमें जमीन छात्रों के लिए खिलाड़ियों के लिए वापस चाहिये। जिस प्रकार रोड चौड़ीकरण डेम के डुबान में आने वाले जमीन को शासन अधिग्रहण करती है ठीक उसी प्रकार शासन खेल मैदान को अधिग्रहित कर विधि सम्मत कागजात सहित महाविधलय को दे, जिससे हमेशा के लिए यह विवाद समाप्त हो जाये और ऐसा नही हुआ तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाबदारी शासन की होगी।
इस अवसर पर ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, रंजीत यादव वी.के यादव उमैर खान अंकित कांत लक्की चेलकर विक्की यादव लल्ला यादव संदीप शुक्ला संदीप यादव तालेब गीतेश रजक रफ्तार श्रीवास सत्येंद्र यादव सूरज सूर्यवँशी चंदू चंद्राकर रोशनी यादव अस्मिता लोनिया संजना वर्मा दीपिका महिलांगे दिव्यंका महिलांगे प्रिया नन्द सुनानन्दनी जोगी साक्षी आनंन्द सहित अनेक छात्र छत्राये उपस्थित थी।

