सरकंडा पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर जब्त
23 जुलाई 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी को सरकंडा पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर बरामद। सूने मकान देखकर दिया था वारदात को अंजाम। पुलिस चोर के विरुद्ध चोरी का मामला दर्जकर की कार्यवाही।
सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी मृत्युंजय प्रसाद निवासी राम कृष्ण नगर मोपका ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मां और बहन रिश्तेदारों से मिलने राजकिशोर नगर गया हुआ था। मकान को सुना पाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसके घर से सोने-चांदी के जेवर करीबन ₹70000 को चोरी कर लिया था अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला है कि लिंगियाडीह निवासी प्रकाश यादव घटना के समय प्रार्थी के मकान के आसपास घूमते देखा गया है कि संदेही को पूछताछ हेतु पकड़ा गया प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर चोरी करना स्वीकार किया तथा प्रार्थी के घर से चोरी किए कान के 1 जोड़ी सोने के टॉप्स ,1 जोड़ी पायल,सोने का लॉकेट कुल कीमती ₹70000 को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया।
पकड़ा गया आरोपी
प्रकाश यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 20 वर्ष बाजार चौक लिंगियाडीह सरकंडा निवासी। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

