केशरवानी महिला वैश्य समिति ने मनाया सावन उत्सव प्रीति केसरवानी को सावन सुंदरी ताज से नवाज़ा गया …
29 जुलाई 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज केशरवानी महिला वैश्य समिति के तत्वधान मे केशरवानी भवन इमलीपारा में सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमे सभी सदस्यो की उपस्थिति में प्रीति केसरवानी को सावन सुंदरी के ताज से नवाज़ा गया।
वही फुलेरा में अदिति केसरवानी को प्रथम, सुमन गुप्ता को द्वितीय, रिचा को तृतीय स्थान तथा पंचुअलिटी में अर्चना रही।कार्यक्रम के दौरान अंताक्षरी, फिल्मी डांस एवम गाने आदि भी सदस्यों द्वारा किया गया तथा अनेक सदस्यों को पुरुस्कार भी प्रदान किए गए।

आज के इस आयोजन में महिला समिति के संरक्षकगण नंदिनी गुप्ता, प्रीति सुधीर गुप्ता, मनीषा, आभा, नीता केसरवानी,

अध्यक्षा संगीता केसरवानी एवं अन्य पदाधिकारीगण अर्चना, संगीता अनिल, अलका दीवान,ललिता केसरवानी, आरती दीवान, रंजिता केसरवानी, ज्योति गुप्ता, रिचा केसरवानी,वर्षा बसंत, शुभांगी गुप्ता,ज्ञानेश्वरी केसरवानी की उपस्तिथि सराहनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा श्रीमती संगीता केसरवानी ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम को सफल बनाने एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ धन्यवाद प्रेषित किया।

