8 लाख में खरीदी मशीन अब महज पांच सौ की दर से हर जरूरतमंद के लिए
डायलिसिस की सुविधा…!
31 जुलाई 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर आज के इस भौतिक युग मे भी इंसानियत कायम है और शायद इसी के प्रतिफलिभूत सिंधी समाज जो की इस इंसानियत को जिंदा रखने मे अपनी महती भूमिका निभाने के लिए सदैव ही अग्रसर रहा है आज उसी तारन्मय मे अपनी एक और उपलब्धि को जोड़ने मे सफल भूमिका का आधार बन रहा है। 8 लाख में खरीदी मशीन
पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर द्वारा डायलिसिस मशीन सीपत चौक स्तिथ आराध्य हॉस्पिटल में दी गयी है,जिसे
सिंधु चेतना द्वारा देखरेख व संचालित किया जाएगा। समाज का उद्देश्य है की सर्व समाज के किडनी पीड़ित का इलाज रियायती दर पर हो। ज्ञात हो की किडनी पीड़ित मरिजो को हफ्ते में 3 बार तक डायलेसिस करवाना पड़ता है । एक बार डायलेसिस का खर्च 1500 से 3800/- रुपयों तक अलग अलग हॉस्पिटल्स में खर्च आता है।

सिंधी समाज द्वारा दी गई डायलेसिस मशीन अब इनस्टॉल हो गई है। अब मरीज़ अपना डायलेसिस करवा सकते है। सिंधी समाज से ग्वालदास उदासी भाईसाहब ने विधि विधान से पूजा की झूलेलालसाई के जयकरे के साथ मशीन चालू की गई।
आराध्या हॉस्पिटल के संचालक डॉ रजनीश पांडेय के द्वारा सिंधी समाज के सेवा भाव को देखते हुए अपनी तरफ से सभी प्रकार की जांचों में 25% तक की रियायत एवं दवाइयों में 10% रियायत देने की घोषणा की।
रियायत दर पाने के लिए संपर्क कर सकते है।
डीडी आहूजा कमल बजाज अभिषेक सिंधु चेतना द्वारा वर्तमान में ये सेवाये दी जाती है :-
- निःशुल्क शव वाहन.
- समाज में इलाज एवं शिक्षा हेतु जरूरतमंद को आर्थिक सहायता .
- स्वास्थ एवं रक्तदान शिविर.
- शोक संदेश सेवा समाज में
- सिंधी समाज हेतु विभिन्न अस्पतालों में जांच एवं उपचार में रियायत की व्यवस्था सिंधी समाज मार्गदर्शक मण्डल से अर्जुन तीर्थनी,प्रकाश ग्वालानी,किशोर गेमनानी , पूर्व अध्यक्ष पीएन बजाज, अध्यक्ष धनराज आहूजा, रमेश लालवानी, झूलेलाल सेवा समिति अध्यक्ष हरीश भगवानी , महामंत्री रूपचंद डोडवानी,महेश पमनानी, ब्रिजलाल नागदेव ,रामचंद्र नगवानी,ओम प्रकाश जीवननी,श्याम थवरानी,आनंद देशर,गोवर्धन मोटवानी,महेंद्र शामनानी
सिंधु चेतना अध्यक्ष कमल बजाज
उपाध्यक्ष अभिषेक विधानी इस सेवा हेतु सदैव उपस्तिथ रहेंगे।

