वार्ड 49 के वासियो ने कलेक्टर व एसडीएम से लिखित शिकायत में की कार्यवाही की मांग…
06 अगस्त 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर मे सरकारी जमीन पर बेजा कब्ज़ा करने की अब होड़ से लगी है जिसमे कथित भूमाफियाओं के अलावा छोटे मोटे बिल्डर भी इसमे सलिप्त है। इस तरह शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा करना एक अपराध की श्रेणी मे आता है,जिस पर तत्काल कार्यवाही करने की अब प्रशासन को सख्त जरूरत है,अगर ऐसे लोगो पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होगी तो इनके होंसले बुलंद हो जाएंगे। शासकीय भूमि व नहर में बेजा कब्जा रोके जाने के संबंध में।
बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-49, बी.आर.यादव नगर में बहतराई से विजोर मार्ग पर रोड के किनारे की शासकीय भूमि नहर सहित उसके आसपास की भूमि को अज्ञात लोगों द्वारा पक्की दीवार लोहे के सरिया जाली से घेरकर बेजा कब्जा किया जा रहा है। जबकि उक्त स्थल पर विद्युत की आपूर्ति हेतु लगे ट्रांसफार्मर तक को लोहे के खम्बे व जाली द्वारा घेर के बेजा कब्जा कर लिया गया है। क्षेत्रवासियो ने बिलासपुर कलेक्टर व एसडीएम सहित आयुक्त नगर निगम व सयुक्त संचालक नगर ग्राम नियोजन को लिखित शिकायत तथ्यों के साथ फोटोग्राफ भी प्रेषित किया है। क्षेत्र वासियो ने शिकायत मे कहा है की इन कथित लोगो को
किसी प्रकार का भय है और ना ही किसी प्रकार का कार्यवाही का ही डर है। ऐसी दशा में यदि इन पर किसी प्रकार की तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो क्षेत्र मे अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। स्थिति को संज्ञान में लेकर शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करने का कष्ट करें।


