इस भव्य आयोजन में विभूषित महामंडलेश्वर करूणानंद महराज का बिलासपुर में हो रहा प्रथम आगमन…
14 अगस्त 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
शहर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्राउंड में 16 से 19 अगस्त तक चार दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा। आयोजन के सदस्यो ने आज प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया की यह अयोजन किसी संस्था अथवा समिति के तत्वाधान में नहीं आम नागरिकों के द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमे नगर के सभी लोगो का सहयोग रहेगा।
उन्होंने बताया की यह हम सभी बिलासपुर वासियो के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है की इस भव्य रामकथा में तपोनिष्ठ भ्रम्हचारी अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर करूणानंद श्री श्री 1008 श्री डा:करूणानंद गिरी महराज का बिलासपुर मे प्रथम आगमन हो रहा है।

अतः आप सभी को इस सहपरिवार उपस्तिथ होकर श्री राम कथा का लाभ लेना चाहिए। वही आयोजको ने इस रामकथा मे समस्त नगरवासियो से शामिल होने की अपील की है।

इस भव्य रामकथा आयोजन में मुख्य रूप से सुनिल पाण्डेय,विवेक चतुर्वेदी,
दारा सिंह राजपूत, पवन पाण्डेय,रवि पाठक जे पी मिश्रा,श्रीकांत पाण्डेय शामिल रहेंगे।

