विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति…
15 अगस्त 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} बिलासपुर ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल बहतराई में हर्षोल्लस के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल बहतराई में आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से
देश के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. देवेन्द्र सिंह (जो कि दो दशकों से समाज की सेवा करने वाले एक प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट), विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवकान्त मिश्रा (एम.डी.एस. ऑर्थोडोन्टिस्ट), विद्यालय के अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल . निदेशक सुशील अग्रवाल , निदेशक श्रीमती करिश्मा अग्रवाल , निदेशक अंकुर अग्रवाल , निदेशक आयुश अग्रवाल , निदेशक श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में आजादी का 77वीं वर्षगांठ मनाया गया। स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पण कर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके उपरान्त विद्यार्थियों के योग-प्राणायाम कराटे, जोशीले भाषण व यादगार नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन से ब्रिलिएण्ट का प्रांगण गुजायमान हो उठा और पूरा वातावरण देश प्रेम के रस से ओतप्रोत हो गया।

विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों में उनके प्रखर व्यक्तित्व निर्माण की झलक स्पष्ट देखी जा सकती थी। साथ ही एन०सी०सी० के कैडेट्स तथा सभी हाऊस द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके अतिरिक्त जिन विद्यार्थियों के द्वारा विशेष उपलब्धियाँ जो कि शाला के कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों एवं विगत सत्र में शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विभिन्न विद्यार्थियों को इस सुअवसर पर गणमान्य अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
इसी तारतम्य में मुख्य अतिथि ने
द्वारा एन०सी०सी० कैडेट्स एवं सभी हाऊस का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने अपने उद्बोधन में जीवन में अनुशासन के महत्त्व को The Hologram of Success’ के रूप में परिभाषित किया। साथ ही उन्होंने महिला शक्तिकरण, अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम पर्यावरण के प्रति सदभाव तथा भारत के महाशक्ति एवं विकसित देश के रूप में जाने जाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि डॉ. मिश्रा जी ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए भारत के विकास को चरणबद्ध तरीके से समझाते हुए विद्यार्थियों को प्रगतिशील बनने की बात की। इसके उपरान्त विद्यालय के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल जी ने सभी छात्र-छात्राओं को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। निदेशक प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) श्रुति गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों के संरक्षण, देश के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन व तकनीकी के क्षेत्र में सदैव अग्रसर रहने की बात कही।
अंत में विद्यालय के हेड ब्वॉय ऐश्वर्य मोदी ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं पूरी बीपीएस परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की जिसके उपरान्त विद्यार्थियों में मिष्ठान वितरण किया गया। इस सफल आयोजन में उप प्राचार्या श्रीमती रोजमेरी लक्ष्मण सहित समस्त समन्वयक, शिक्षक एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

