तपोनिष्ठ ब्रह्मचारी अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद
17 अगस्त 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} बिलासपुर
आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान ग्रीन पार्क में भाई सुनील पाण्डेय (जैकी पाण्डेय) व विवेक चतुर्वेदी की ओर से कराई जा रही श्री राम कथा मे नगर सुप्रसिद्ध समाजसेवी प्रवीण झा शामिल हुए उन्होंने।

इस सौभाग्यशाली पलों मे आयोजन मे अपने अनुभव को साँझा करते हुए कहा की आज राम कथा में

तपोनिष्ठ ब्रह्मचारी अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 श्री डॉ. करुणानन्द गिरी महाराज आवाहन अखाड़ा भारत और

तपोनिष्ठ बालब्रह्मचारी श्री श्री 108 श्री चैतन्यपुरी महाराज, जूना अखाड़ा और पंडित विद्याचरण शास्त्री महाराज के मुख से श्री राम कथा सुनकर एवं आशीर्वाद पाकर मैं धन्य हो गया।

मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं कि मैंने दुनिया के सबसे पुराने सनातन धर्म संस्कृति में जन्म लिया।

