चोरी के माल सहित आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
27 अगस्त 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} बिलासपुर
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के अंतर्गत चोरी के अपराध में कार्यवाही की गयी।
मामले का संक्षिप्व विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी 23.08.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि नवभारत ऑफिस में गार्ड का काम करने वाले ने नवभारत ऑफिस में स्टोर रूम के पास पड़ा प्रेस मशीन के सिलेंडर को चोरी कर लिया है।
विवेचना के दौरान आरोपी गार्ड विनोद पाटले की निशानदेही पर शाहबाज हुसैन कबाड़ी व्यवसाई से चोरी की मशरूका जप्त किया गया है … कार्यवाही जारी है।
थाना तारबाहर
जिला बिलासपुर
अपराध क्रमांक 229/23
धारा 379 भा.द.वी
नाम आरोपी
1) विनोद पाटले पिता देव प्रसाद पाटले उम्र 32 वर्ष पता बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
2) शाहबाज हुसैन पिता शेख अहमद हुसैन उम्र 28 वर्ष सात बहिनिया मोड बंधवा पारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
जप्ति- प्रेस मशीन का खराब सिलेंडर कीमती 70000 रुपए
वही थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत स्तिथ लॉज, होटल की सरप्राईज चेकिंग किया जा रहा है
लॉज, होटल में रुकने वालों के आईडी कार्ड, कहां से आए हैं, कहां जाना है, किस काम से आए हैं, किसके साथ आए हैं सभी बातों की बारीकी से जांच की जा रही है।

