बहतराई बिजौर मार्ग पर अवैध कब्जे की पहले भी हुई थी शिकायत…ग्रामीणों ने एक बार फिर लगाई कलेक्टर से गुहार…
04 सितंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज} शिकायत के बाद भी आखिर क्यो नहीं हो रही है कार्यवाही। आखिर कौन ये लोग जिनपर कार्यवाही से बच रहे अधिकारी ये विषय विचाराधीन है। ज्ञात हो की पूर्व मे भी सरकारी भूमि व नहर में बेजा कब्जा को रोकने 16 अगस्त को अवैध कब्जे की लिखित शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर व राजस्व विभाग को दी थी, फिर भी आज दिनांक तक अवैध कब्ज़ाधारी शासकीय जमीन को घेर कर अपने कब्जे मे लिए हुए है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है की इन रसूखदार कब्ज़ाधारियों पर शासन द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे उनके होंसले बुलंद है और तो और जिस दबंगई से उन्होंने उक्त जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है।
उसके भीतर ही विद्युत ट्रांसफार्मर व इलेक्ट्रीक पोल भी लगे है,फिर भी उस जमीन पर कब्ज़ा कर लिया गया है। जिसके लिखित शिकायत पहले भी की जा चुकी है और आज फिर वार्ड क्रमांक-49, बी.आर.यादव नगर के पार्षद ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बार पुनः स्मरण पत्र द्वारा कलेक्टर को निवेदन किया है।
की बहतराई बिजौर सड़क मार्ग पर लगातार बेजा कब्जा किये जाने के संबंध में कार्यवाही किये जाने हेतु निवेदन किया गया था (पावती की छायाप्रति सादर संलग्न)। किन्तु इसके संबंध में किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है और बेजा कब्जा बढ़ता जा रहा है। बहुत से लोगों ने नहर व मुख्य सड़क की जमीन को कब्जा कर लिया है।
अतः महोदय से पुनः निवेदन है कि इस हेतु तत्काल कार्यवाही कर रोड को छोटा होने से बचाने का कष्ट करें। उक्त स्थिति को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की अति आवश्यकता है। जिससे बेजा कब्जा के कारण यहां निर्मित हो रहे। असंतोष व अराजकता की स्थिति पर अंकुश लगाया जा सके और शासकीय भूमि व नहर को बचाया जा सके।


