Sat. Jul 27th, 2024

विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल ने निकाली भव्य शौर्य जागरण यात्रा…

18 सितंबर 2023


बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] देश की सीमाओं पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों की याद में बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया। इस आयोजन में छत्रपति शिवाजी, भगतसिंह, विवेकानंद, सुभाषचंद बोस, महाराणा प्रताप जैसे अनेकों बलिदानियों के शौर्य को याद किया गया। कार्यक्रम में जिले के चारों दिशाओं से हजारों की संख्या में बजरंगी एवं सनातनी कार्यकर्ता के साथ बृहस्पति बाजार स्तिथ छत्तीसगढ़ स्कूल के प्रांगण में पहुंची।

जहाँ जनसभा के रूप में तब्दील हुई राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोरिया ने अपने उध्बोधन में कहा कि समाज को दिग्भ्रमित इतिहास पढ़ाया जाना व हिदू राजाओं का शौर्य छुपाने की कही बात, उन्होंने खंड प्रखंड तक जाकर एवं ग्राम इकाई तक जाकर हिदू राजाओं के शौर्य को आमजन तक पहुंचाने के लिए समस्त विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फिल इंडस्ट्रीज के संचालक एवं समाज सेवी प्रवीण झा ने समाज में पहली विकृतियों को दूर करने जात-पात के बंधनों से उठकर कार्य करने वह हिदू समाज को एकत्रित होने को कहा। उन्होंने कहा कि बजरंगबली को जिस प्रकार से जामवंत के द्बारा शक्ति की याद दिलाई गई थी।

उसी प्रकार बजरंग दल, विश्व हिदू परिषद भी हिदू समाज को उनकी शक्तियों को याद दिलाने का कार्य कर रहा है।
प्रांत मंत्री विभूतिभूषण पांडे ने विश्व हिदू परिषद का प्रस्तावना रखा और 5 बिन्दुओं में कार्यक्रम का उद्देश्य साझा किया।

बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने भी हिदू समाज को आगे-आने के लिए आग्रह किया।

कार्यक्रम में मंचस्थ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सह संघ चालक डॉ. विनोद तिवारी, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष डा.ललित मखीजा, जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग सह संयोजक अंकुश ठाकुर ने किया।

बलिदानी परिवारों का सम्मान श्रीफल व शाल देकर राष्ट्रीय संयोजक तथा प्रवीण झा द्बारा किया गया।

आभार व्यक्त जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने किया,समाज के विभिन्न वर्गो ने किया सम्मान इस। अवसर पर शहर की अलग-अलग चार स्थानों से यात्रा निकाली गई।

जिसमें गुरु नानक चौक से बाइक और चार पहिया वाहन में रैली निकालकर यात्रा छत्तीसगढ़ शाला बृहस्पति बाजार पहुंची। इसी तरह महामाया चौक सरकंडा उसलापुर से भी यात्रा छत्तीसगढ़ स्कूल पहुंची।

इस यात्रा का समाज के विभिन्न लोगों ने एवं व्यवसाईयों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू जागरण मंच, धर्म जागरण समन्वय, भारतीय मजदूर संघ, वन्देमातरम मित्र मंडल, जय वन्देमातरम संगठन तथा समस्त आनुषंगिक, आरएसएस के विभाग संघ संचालक प्रदीप देशपाडे, विधायक रजनीश, विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, सपन बिरले भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष, ब्रजेंद्र शुक्ला महेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत शामिल हुए।