विधायक पांडेय ने बच्चों को गोद में उठाकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद…भव्य स्वागत से गद गद हुआ मुस्लिम समाज…
28 सितंबर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] ईद मिलादुन्नबी का पर्व आज शहर में बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में मुस्लिम जमात के लोगों ने नमाज पढ़कर एक दूसरे को गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाइयां दी। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने किया भव्य स्वागत कांग्रेस पार्षदों और एल्डरमैन हुए शामिल
मंच पर लगे माइक से हर बार यही कहा गया।

की शैलेष की मोहब्बत की दुकान आपका इस्तक़बाल करती है इस स्नेह और सम्मान भरे आत्मीयता से मुस्लिम समाज हुआ गद-गद।

इस अवसर पर उसकी देन कमेटी सहित तमाम कमेटियों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जिसका शहर के तमाम चौक चौराहों पर भव्य स्वागत करते हुए मुबारकबाद दी गई।
सिटी कोतवाली चौक में शहर विधायक शैलेश पांडेय तथा उनके समर्थकों और कांग्रेस पार्षदों तथा एल्डरमैन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस का पूरे जोश के साथ स्वागत किया गया एवं जुलूस में शामिल मुस्लिम जमात के लोगों को शहर विधायक शैलेश पांडेय ने आत्मीयता पूर्वक गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाइयां दी।
जुलूस में साथ चल रहे कई बच्चो को विधायक श्री पांडेय ने गोद में उठाकर गले से लगाते हुए ईद की बधाइयां दी। इस मौके पर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय कार्यकर्ताओ व समर्थको सहित अनेक कांग्रेसजन उस्तिथ रहे।

