गांधी चौक के पास की घटना हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार…!
15 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] गाँधी चौक के पस एक बार हुआ हादसा। हाइवा ने साइकिल सवार को मारी टक्कर। हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने जाँच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिर नो एंट्री में घुसकर देवरी खुर्द में रहने वाला 55 वर्षीय ऋषि गुर्जर कुदुदंड स्थित आई तुलजा भवानी मंदिर का सदस्य था। उसके पास ज्योति कलश कलेक्शन के पैसे थे, जिसे वह देने साइकिल पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। इस बीच गांधी चौक के पास दयालबंद की तरफ से सीमेंट भरकर आ रहा 16 चक्का ट्रेलर ने उसे सामने से टक्कर मार दी।

ऋषि गुजर ट्रेलर के सामने के पहिए के नीचे आ गया। इस दौरान तत्काल घायल ऋषि गुर्जर को अस्पताल लेकर आया गया। हैरानी की बात है कि नो एंट्री के बावजूद सीमेंट से भरा ट्रेलर गांधी चौक से गुजर रहा था। जबकि यहां हर वक्त ट्रैफिक के जवान भी मौजूद रहते हैं। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो वही ऋषि गुर्जर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन फिर भी यातायात और पुलिस विभाग द्वारा नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर सख्ती नहीं की जा रही। हादसे के बाद जुटे मृतक के परिजनों ने इसे लेकर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

