केसरवानी महिला समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय भव्य आयोजन
20 अक्टूबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
नवरात्रि के पावन पर में इन दिनों हर तरफ डांडिया की धूम मची हुई है नगर में कई बड़े आयोजन के साथ ही विशाल देवी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है।

इसी तारतम्य में केसरवानी महिला समिति बिलासपुर के तत्वाधान में श्रीमती संगीता केसरवानी की अध्यक्षता में तीन दिवसीय डांडिया का भव्य आयोजन। केसरवानी भवन इमली पारा में किया गया। प्रथम दिवस माता का भजन कार्यक्रम, दूसरे दिवस कन्या भोज व महिलाओं का डांडिया एवम तीसरे दिवस कपल डांडिया का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

कपल डांडिया में महिला एवं पुरुष सभी रंग-बिरंगे कपड़ों में डांडिया की धुन पर सभी ने खूब आनंद लिया।

