भाजपा की अभूतपूर्व जीत पर डॉ ललित ने रथ रैली में नगर वासियों का जताया आभार…
03 दिसंबर 2023
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
प्रदेश के विख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ ललित मखीजा ने पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के प्रति आभार
व्यक्त करते हुए कहा कि ये जीत बिलासपुर की जनता की जीत है। काँग्रेस की सरकार में विगत पांच सालों में जी बिलासपुर की दुर्गति हुई और गुंडा तत्व सक्रीयता से अराजकता के माहौल रहा हमे बस आज उसी की खुशी है कि हमने आज उस दौर से मुक्ति पा ली।
छत्तीसगढ़ में तमाम पूर्वानुमानों को ध्वस्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर ली। भाजपा ने 54 सीट जीतीं जबकि पिछले चुनाव में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस महज 35 सीट पर थम गई। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री मोहम्मद अकबर, मोहन मरकाम, अमरजीत भगत सहित 8 मंत्री चुनाव हार गए।

भाजपा की ओर से चुनाव हारने वाले दिग्गजों में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय शामिल हैं। भाजपा ने सरगुजा और बस्तर संभाग में जबरदस्त जीत हासिल की। रायपुर जिले की सीटों पर भी भाजपा का वर्चस्व स्थापित हुआ है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दीवाली मनाई जा रही है तो कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन आज दोपहर बाद विशेष विमान से रायपुर पहुंच गए। सुबह आरंभिक रुझान कांग्रेस की बढ़त के साथ शुरू हुए थे लेकिन दोपहर तक भाजपा ने बाजी पलटने का संकेत दिया और इसके बाद आगे बढ़ती चली गई। शाम तक भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। कई सीटों पर भारी कश्मकश की स्थिति रही। रायपुर दक्षिण सीट पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 68 हजार से जीत दर्ज की। रायपुर की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।
आज इसी कड़ी में प्रदेश के विख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ ललित मखीजा ने पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी और साथ ही खास कर बिलासपुर की जनता को साधुवाद दिया।

