करगी रोड कोटा भाजपा मंडल ने मनाया सुशासन दिवस
25 दिसंबर 2023
बिलासपुर/कोटा-{जनहित न्यूज़} कोट श्रीराम मंदिर अयोध्या में पूजित अक्षत कलश का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं अन्य अनुसांगिक संगठन करगी रोड कोटा के द्वारा भव्य शोभा यात्रा श्री शिव हनुमान मंदिर नाका चौक से महाशक्ति चौक, चंडी माता चौक, राधा कृष्ण मंदिर होते हुए श्री राम मंदिर में ,कोटा नगर के सभी 15 वार्ड एवं कोटा खंड के सभी 15 मंडलों में अक्षत कलश का पंडितों के मंत्रोच्चार के द्वारा पूजित कर ससम्मान वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर कोटा नगर एवं सभी मंडलों से गणमान्य नागरिक, माताएं एवं बहिनें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान राम के कार्य में अपनी भूमिका गिलहरी की तरह निभाने के लिए भाग लिए। नगर में इस भव्य शोभा यात्रा का भूरी भूरी प्रशंसा हो रही थी और अपने को सभी भगवान के इस पुनीत कार्य में भाग लेने का अवसर मान रहे थे कि 500 वर्षों के बाद श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण एवं श्री रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा का गवाही बन रहे हैं।

करगी रोड कोटा भाजपा मंडल ने स्व;अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर मनाया सुशासन दिवस
सुशासन के राष्ट्रवाद के प्रणेता एवं विश्व पटेल पर भारत का मान बढ़ाने वाले जन-जन के नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में जय स्तंभ नाका चौक करगी रोड कोटा भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा अटल के छायाचित्र पर माल्या अर्पण दीप प्रज्वलित कर मंडल के कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत समस्त स्टाफ द्वारा तिलक वंदन कर पूजा पाठ किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित वेंकट लाल अग्रवाल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर अजय अग्रवाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप कौशिक सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र गोस्वामी बाबा विधि प्रकोष्ठ सलेश पांडे मुरारी लाल गुप्ता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजू साहू युवा नेता राहुल सिंह रामलाल साहू प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा मोहन श्रीवास मंडल प्रभारी रतनपुर मोहित जयसवाल जी जिला महामंत्री गायत्री साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा गंगिया बाई नट्टू अग्रवाल रजनीश गुप्ता राम कुशल साहू महाराज सिंह नायक मंडल अध्यक्ष कोटा घनश्याम दीक्षित जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव यादव पूर्व पार्षद मिंटू अग्रहरि सचिन जैन प्रांजल चौक से राजा गुप्ता राजकुमार साहू छोटा साहू फेकू राम साहू ऋषि ठाकुर मंतोषी गंगिया बाई गुड्डा किरण जयसवाल अमरनाथ साहू पार्षद लखन साहू पार्षद और साथ में नगर पंचायत का स्टाफ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

