कानून व्यवस्था भंग करने पर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल…
17 जनवरी 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] रिवरव्यू चौपाटी में खुले आम चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सरेराह निकाला बरात है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 294 323 506 34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क़ायम कर मामला दर्ज। सिटी कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है की 16 जनवरी 24 को राधा यादव पिता स्वर्गीय संतोष यादव उम्र 27 वर्ष निवासी गोडपारा बिलासपुर ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई राहुल यादव सुबह 10:00 बजे घर से चौपाटी घूमने गया था। वह चौपाटी के पास खड़ा था तभी गौरव चौहान, सतीश यादव उर्फ शंकर एवं मनु सिंह तीनों मोटर साइकिल में आए। गौरव चौहान एवं सतीश यादव के द्वारा राहुल यादव को मां बहन की बुरी बुरी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान गौरव चौहान ने अपने हाथ में रखे चाकू से राहुल यादव के दाहिने हाथ के बाह में मारा और सतीश यादव उर्फ शंकर अपने हाथ में रख लोहे के पंच से बाएं कान के ऊपर मारा फिर तीनों मोटर साइकिल लेकर वहां से फरार हो गए। राहुल यादव को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियों को बहतराई अटल आवास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के बयान के आधार पर एक नग चाकू एवं लोहे का पंच, मोटरसाइकिल जप्त किया गया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 294 323 506 34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी गिरफ्तार
01मनु सिसोदिया पिता स्व. अशोक सिंह सिसोदिया उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा
02 सतीश यादव उर्फ शंकर पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा
03 गौरव राज चौहान पिता शंभू लाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा

