उनके नेत्रदान से दो लोगो को मिलेगी जीवन ज्योति…
20 फरवरी 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर जगमल चौक तोरवा निवासी श्री देवीदास वाधवानी जी का सोमवार सुबह हैदराबाद में स्वर्गवास हो गया।
उन्होंने कुछ साल पहले हैंड्सग्रुप द्वारा नेत्रदान मुहिम में नेत्रदान का संकल्प लिया था। वे पिछले कुछ महीनों से अपना इलाज हैदराबाद में करवा रहे थे । सोमवार सुबह उनका स्वर्गवास हो गया ।उनके पुत्रों अंकित व शिरीन ने उनकी अंतिम इच्छा नेत्रदान करवा के पूरी की। उनके इस दान से दो लोगो का जीवन रोशन होगा।
स्व देवीदास वाधवानी जी समाज सेवी थे और बहुत से महत्वपूर्ण पदो में अपनी सेवा दी है। वे सिंधी समाज, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन, चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रह चुके है और भी कई महत्वपूर्ण पदो में अपनी सेवाए दी है।
नेत्रदान के लिए 6 घंटे का ही समय होता है। इसी वजह से हैदराबाद में ही परिजनों ने नेत्रदान करवाया। ताकि किसी ज़रूरतमंद के काम आसके।

