पहली पहल में की कार्यवाही…
मिनीबस्ती में सरे राह फरसा लहराते आरोपी को किया गिरफ्तार…
11 मार्च 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आम जगह पर फरसा लहराते लोगों को धमकाने वाला आरोपी चढ़ा सिविल लाईन पुलिस के हत्थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का फरसा किया जप्त। आरोपी के विरुद्ध धारा 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
थाना सिविल लाईन से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि आज 11 मार्च को जरिये सूचना मिली कि कुम्हारपारा जरहाभांठा के पास एक व्यक्ति लोहे का फरसा लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर डरा धमका रहा है कि सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा थाना से प्रधान आरक्षक हेलारियुस लकड़ा के हमराह स्टाफ भेजा गया मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति को लोहे का फरसा लेकर आम लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस को देखकर उसके समक्ष ही मार दूंगा कहकर उत्तेजित होकर चिल्लाने लगा। जिसे घेरा बंदी कर पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम कल्ला उर्फ एवन पात्रे पिता संतोष पात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी मिनीबस्ती जरहभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का फरसा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना होना पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों को बताते हुए गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
कल्ला उर्फ एवन पात्रे पिता संतोष पात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी मिनीबस्ती जरहभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
समाज़िक दुष्प्रभाव ऐसी कोई भी गतिविधि सामाजिक सौहार्द अमन और शांति के लिए ख़तरा है तथा देश के नागरिकों के लिए एक भय का माहौल पैदा करता है।
ज़रूरत एवं सामाजिक दायित्व
आम नागरिकों से अनुरोध है ऐसे किसी भी कृत्य की जानकारी तत्काल पुलिस को देवे जिससे बिलासपुर पुलिस आपकी बेहतर ढंग से रक्षा कर सके।

