45 वर्षीय गरीब महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा मिला अंग से वस्त्र नदारत शरीर पर चोट के निशान खुद दे रहे गवाही…! पुलिस कर रही जांच
12 मार्च 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नग्न अवस्था में महिला की संदिग्ध लाश मिलने से क्षेत्र फैली सनसनी। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।पुलिस जांच में जुटी।
जिले के कोटा थाना क्षेत्र गोलीकांड के साथ एक और वारदात हुई है जिसमे कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में रोजी मजदूरी का काम करने वाली एक महिला की लाश उसके घर मे नग्न अवस्था मे मिली है, जिसके शरीर पर चोट के निशान मिले है, आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। फ़िलहाल कोटा पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुँच आगे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर पर चोंट के निशान हैं। कोटा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। वह कुछ दिनों से ग्राम नेवरा में तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही थी। गांव के लोगों ने सोमवार की सुबह महिला की लाश झोपड़ी में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। महिला के मुंह में उसकी साड़ी को ठूंस दिया गया था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों से पूछताछ की है। इसके अलावा गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। देर शाम तक पुलिस की टीम गांव में डटी रही।

