24 अप्रैल 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सिमरन एंटरटेनमेंट हाउस बैनर तले बन रही लाडली राधा रानी फिल्म का गीत संगीत रिकॉर्डिंग मुहूर्त के साथ हंसवाहिनी स्टूडियो दिल्ली में शुभारंभ हुआ। निर्माता दिलीप अग्रवाल, लेखक निर्देशक सावन वर्मा, गीत दुर्गा प्रसाद विजय नाथ “अभिराज” एवं सावन वर्मा। संगीत श्याम देव एवं त्रिलोक गहलोत। गायक नीलकंठ अधिकारी, गायिका मंगला शर्मा आदि।
यह फिल्म राधा रानी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग 29 अप्रैल से वृंदावन, बरसाना, नंदगांव और यमुना नदी तट पर होगी। कलाकार काकुल सागर, नीतीश कुमार, अंकुर धामा, हरवीर धामा, त्रिलोक गहलोत, वीरपाल बंटी, प्रेमपाल सिंह चौहान, शिवानी, ममता वर्मा आदि।

