ग्राम पंचायत चिरचिरदा के ग्रामीणों ने अजाक थाना डीएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने लगाई गुहार…
10 मई 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर मामला ग्राम चिचिरदा के अश्वनी कौशिक मुकेश कौशिक (उर्फ सोना) एवं श्रीमती रानी कौशिक के द्वारा निस्तारी रास्ता को बाधित करने से मना करने पर जातिगत गाली गलौच व जान से मारने की धमकी का है।
उक्त जाति के लोगों एवं महिलाओं गाली देने अपमान एवं प्रताडित करने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर अ.जा. क थाना में विगत 27 अप्रैल को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त मामले में आज तक गिरफ्तारी कार्यवाही नही हुई इसी के चलते ग्राम पंचायत के सभी वर्ग समूह ने अ.जा. क थाना डी.एस.पी से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने लगाई गुहार…
प्रार्थी ने आवेदन में कहा कि निवेदन है कि मै विजय सूर्यवंशी पिता स्व सेवक राम सूर्यवंशी ग्राम चिचिरदा पोस्ट सैदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.) आपके सेवा में निम्न प्रार्थना पेश कर रहे है।
1) यह कि दिनांक 11/04/2024 दिन गुरुवार शाम को संतोष कौशिक पिता गोवर्धन कौशिक के साथ पत्नि रानी बाई कौशिक पुत्र मुकेश कौशिक (उर्फ सोना) एवं अश्वनी कौशिक के अपने घर का निर्माण कार्य के द्वारा सूर्यवंशी मोहल्ले में ट्रेक्टर एवं चारपहीया वाहन आने जाने का एकमात्र रास्ता है। जिसे जानबुझ कर उक्त लोगों द्वारा अपने निजी एवं हक के जमीन से बाहर कॉलम खड़ा कर रास्ता बंद कर रहे थे उसी समय मेरे साथ ग्राम के सरपंच रामप्रसाद सुर्यवंशी और जावाहर लाल सुर्यवंशी, दिलहरण प्रसाद दुबे एवं माहल्ले के बहुत सारे लोगो द्वारा जाकर उनको समझाया गया की रास्ता को बंद ना करें और अपने कॉलम को नाला से अदर करके अपने घर का निर्माण करें। ताकि आम एवं निस्तारी रास्ता में सभी लांगों को एवं वाहन को आने जाने में सहुलियत हो फिर भी पुर्व उल्लेखित चारो लोगो द्वारा हटाने से इनकार कर दिया गया तब हम सब लोग वाहां से वापस आ गये।
2) यह कि दिनाक 12/04/2024 दिन शुक्रवार को सुबह मेरे द्वारा एवं समस्त सुर्यवंशी नोहल्ला के लोगो द्वारा ग्राम के सरपंच पंच गढ़ एवं गढ़मान्य लोगो को समस्या से अवगत करया गया तब उपस्थित सरपंच, पंच एवं गणमान्य लोगो द्वारा पुनः पुर्व उल्लेखित चारो लोगो की समझाइस देते हुए बोला गया कि आप लोग जो तीन कॉलम आम रास्ता में खड़ा किये हैं उसको आप लोग थोडा सा अंदर दबा के खडा करलो ताकी जो आम रास्ता एवं निस्तारी रास्ता है उसमें सुर्यवशी मोहल्ला के लोगों एवं ग्राम के आम लोगो को आने जाने में परेशानी ना हो। सम्झाइस को उनके द्वारा अमान्य कर दिया गया और वाद विवाद पर उतारू हो गये।
3) यह कि दिनांक 12/04/2024 दिन शुक्रवार को अश्वनी कौशिक, मुकेश कौशिक, रानी कौशिक के अलावा बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग उपस्थित थे। इतने में अश्वनी कौशिक मुकेश कौशिक रानी कौशिक भड़क गये कहा साले चमार नीच जाति तुम्हारी क्या औकात है।
गाली गलौच करने लगे। उस समय ग्राम के ही देवानंद कौशिक सुरेन्द्र राव, दिलहरण दुवे, राजकुमार तिवारी, आदि लोग उपस्थित थे एवं गाली-गलौच करने से मना भी किये, लेकिन लगातार गाली-गलौच करता रहा जाति प्रताडीत किया गया एवं दिन भर रानी बाई कौशिक पति संतोष कौशिक के द्वारा उनके घर के पास से गुजरने वाले/वाली पुरूषो एवं महीलाओं को पुरे दिन गाली देती रही फिर भी मोहल्ले वाले गाली सुनकर चुप एवं शांत रहे।
शाम को मुकेश कौशिक (उर्फ सोना) अपने काम से अपने घर आया तो वहां हमारे सूर्यवंशी समाज के लोगों एवं महिलाओं को चिल्ला-चिल्ला कर गाली गालौच साले चमारों बोलते हुए कि मेरा भी कार है कर धमकी दे रहा था कि तुम लोगो के माहल्ले को आग लगा ढुंगा । और इस रास्ते आओगे तो देख लुंगा तुम्हारी क्या औकात है चमारो, सरपंच राम प्रसाद सूर्यवंशी 6 माह ही सरपंच रहोगे ना साले चमार ग्राम पंचायत चिचिरदा को बोलते हुए गाली देते रहा।
सरपंच द्वारा (सरपंच ग्राम पंचायत चिचिरदा) के नाम से वाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। जिसमे दिनांक 10/04/2024 दिन बुधवार विवाद के पुर्व दिनांक को मुकेश कौशिक (उर्फ सोना) पिता संतोष कौशिक के द्वारा वाट्सअप ग्रुप में फिर मैं भी अपने घर के पास जाम कर देता हूं फिर कहाँ से आओगे पता चलेगा, सुबह रास्ता को जाम कर रहा हूं फिर निपट लेना इन शब्दो का उपयोग करते हुए संदेश किया गया है।
इससे स्पष्ट हो जाता है कि मुकेश कौशिंक रानी कौशिक, संतोष कौशिक और अश्वनी कौशिक जानबुझकर सुनियोजित ढंग से आम रास्तें में तीन कॉलम खडा कर रास्ते को अवरूध कर वाद विवाद की स्थिती पैदा किये है।
अतः श्रीमान से विनम्र प्रर्थना है कि अश्वनी कौशिक मुकेश कौशिक, रानी कोशिक के खिलाफ जाति प्रताडना को ध्यान में रखकर कार्यवाही करने की दया करें।
प्रार्थी
विजय कुमार सूर्यवंशी
संलग्न –
1) जाति सत्यापन प्रमाण पत्र की छायाप्रति
2) आधार कार्ड की छाया प्रति
3) वाट्सअप ग्रुप में चेट की छ्याप्रति
2
पिता स्व. सेवक राम सूर्यवंशी
मो. नं. 7000761736
एवं समस्त सूर्यवंशी मोहल्ला
ग्राम पंचायत चिचिरदा
प्रतिलिपी-
1) अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष (छ.ग.)
2) श्रीमान कलेक्टर महोदय बिलासपुर (छ.ग.)
3) श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (छ.ग.)
4) श्रीमान तहसीलदार महोदय सकरी (छ.ग.)
इसी विषय मे ग्राम पंचायत चिरचिरदा के
ग्रामीणों ने
अ.जा. क थाना डी.एस.पी से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौपते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार के वाद विवाद की स्तिथि उत्पन्न न हो।
तथा गाँव के लोगो के जाने जाने के रास्ते को बंद करने से किसी प्रकार की असुविधा न हो।



