09 मई 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर मंगलवार को सिंधी कॉलोनी निवासी मदन लाल थदानी जी का स्वर्गवास हो गया । उनके परिजनों ने नेत्रदान करवाने हैंड्सग्रुप से संपर्क किया।
हैंड्सग्रुप से पंकज असरानी ने सिम्स से डॉ संजय से संपर्क किया , सिम्स की टीम ने उनके निवास जा कर सफल नेत्रदान किया। अब दो लोगो के अंधेरे जीवन में रोशनी आएगी स्व मदन लाल जी के दान से निरंतर नेत्रदान महादान की मुहिम चलाकर लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है हैंड्सग्रुप के द्वारा।
हैंड्सग्रुप द्वारा पिछले 10 वर्षों में लगभग 500 लोगो ने मरणोपरांत नेत्रदान किया है, जिससे सैकड़ो लोगो के जीवन में नेत्रज्योत जली है।
अब भी बड़ी संख्या में लोग इंतज़ार में है। कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले।

