मृतकों में 17 महिलाएं व एक पुरुष शामिल 8 अन्य घायल…
20 मई 2024
कवर्धा-[जनहित न्यूज़] तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फिट गड्डे जा गिरी। इस सड़क हादसे में 18 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है। तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। अचानक हुई इस घटना में कई लोग बुरी तरह घायल है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं है। पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया का रहा है कि जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर 25 से अधिक बैगा आदिवासी सोमवार दोपहर पिकअप में सवार होकर वापस लौट रहे थे।

तकरीबन ढाई बजे कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पहुंचे थे। यहां इनका पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। इस दौरान पिकअप कई बार पलटी खाया और पलट गई। घटना में कई लोग छिटकर दूर तक गिरे। दुर्घटना में 18 बैगा आदिवासियों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप में सवार सभी लोग सेमहार गांव के थे। पुलिस के अनुसार मृतकों में 17 लोग महिलाएं है।

