1 लाख 43 हजार 930 वोटों से हुई जीत दर्ज…
अकेले बिलासपुर विधानसभा से 50 हजार की मिली लीड…
04 जून 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 1 लाख 43 हजार 930 वोट से चुनाव जीत गए है। तोखन साहू को सबसे बड़ी लीड बिलासपुर विधानसभा से मिली है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 52 हजार 432 वोट की एकतरफा लीड मिली जबकि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को मात्र 1665 वोट से लीड मिली है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी ने भी सबसे ज्यादा ताकत मस्तूरी में ही लगाई थी।परंतु जीत का सेहरा बिलासपुर की जनता को मिला।

