08 जुलाई 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जिला स्तरीय आरक्षण के जनक क्षत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम। मुख्य अतिथि डाॅ. पंकज टेमुर्णीकर द्वारा 20 बच्चों को 10,000/-रू. प्रोत्साहन राशि दी गयी
बुद्ध वासी आर.एन.नागले की स्मृति में अजय नागले परिवार द्वारा मेमोन्टो दिया गया।
भारतीय बौद्ध महासभा बिलासपुर द्वारा आरक्षण के जनक क्षत्रपति शाहूजी महाराज की जिला स्तरीय जयंती का कार्यक्रम डाॅ. आम्बेडकर सामाजिक भवन मगरपारा बिलासपुर में आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा साहू महाराज व डाॅ. बाबा साहब आम्बेडकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्वलन के साथ ही बुद्ध वंदना की गयी। तत्पश्चात जिसमें 10वीं एवं 12वीं के 80 प्रतिशत से अधिक अंक से उत्तीर्ण बच्चों को बौद्ध धम्म से संबंधित पुस्तक मेमोन्टो प्रस्सती पत्र देकर शिक्षा रत्न से सम्मानित किया गया।

कक्षा 10वीं में प्रिसी कुर्रे 84.83ः आलिशा 86.5ःए रिमा खाण्डे 87.83ः ए पायल बर्मन 83.67ःए नम्रता 81.83ःए चन्द्रसेन टण्डन 81.5ः ओजस मेश्राम 82ः मनीष बर्वे 83.17ःए हरेश अहिरवार 80ःए उदिता मोडघरे 88ःए कृतिका रावत 90ःए दामिनी 83ःए हृद्धिमा बागड़ेे 88ः कक्षा 12वीं प्रिया बांधेकर 80.6ःए लोकेश रायकर 85.67ःए अक्षत टण्डन 87ः दिपीका टण्डन 93ःए क्षितिज बंजारे 95ः चांदनी हुमने 81ः श्रद्धा बांधेकर 86.2ः इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. पंकज टेमुर्णिकर मेडिसीन विभाग प्रमुख सिम्स बिलासपुर द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि सभी बच्चों को पढ़ाई मे अधिक समय देना चाहिए, जीवन में पढ़ाई का क्या महत्व है इस बात को भी समझाया, उन्होने सभी बच्चों से कहा कि जब कभी भी पढ़ाई करने हेतु किसी भी प्रकार की जरूरत पड़े तो वे उनकी सहायता करने को हमेशा तैयार है मुख्य अतिथि जी द्वारा 20 बच्चों को 10,000/-रू. प्रोत्सहन राशि दी गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के जिला अध्यक्ष राजेश हुमने द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि आरक्षण के जनक साहू महाराज जी से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया साथ ही कहा कि किसी भी समाज की रिण महिलाएं होती है शिक्षा से ही समाज की उन्नती होती है। साथ ही शिक्षा से ही समाज की उन्नती करने का मार्ग प्रस्सत्र होगा। उन्होने आगे जानकारी दी और बताया कि सभी 20 बच्चों को बुद्ध वासी आर.एन.नागले की स्मृति में आजय नागले परिवार के द्वारा मेमोन्टो प्रदान किा गया अन्य वक्ताओं ने भी अपने सारगर्भित विचार रखे प्रमुख रूप से श्रीमती वर्षा कैलाश गजभिये, जितेन्द्र भावे, मनोज बौद्ध, हरिश चन्द्र दहाट, राधेश्याम टण्डन आदि ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए मंगल कामनाएं भी दी और साथ ही आरक्षण के जनक राजर्षी साहू जी महाराज के जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया कार्यक्रम का संचालन श्वेता गेडाम, सुजाता वाहने, चेतना ताम्हाने, पूजा लोकेश बौद्ध व आभार प्रदर्शन जिला महासचिव सुबोद्ध रंगारी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति में संतोष खोब्रगड़े, कैलाश गजभिये, विमलेश उके, एस.आर.वाल्के, मधुकर वासनिक, अजय नागले, सूर्यकान्त भालाधरे तरूणा नागले अनिता मेश्राम, डाॅ. साधना टेमुर्णीकर, उषा वाहने, सरिता कामणे, कल्पना सेन्द्रे राकेश रामटेके, विनोद उके, कमलेख लाहोत्रे दिलीप मेश्राम, लक्ष्मी वाहने, सत्यभामा नन्दागौरी संस्कृति रामटेके, लोकेश बौद्ध, नारायण राव हुमने, मीरा वाल्के, प्रकृति बौद्ध, उज्जवला रंगारी, लक्ष्मी वैध, लालिमा रामटेके, आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

