Fri. Oct 18th, 2024

2-दिसम्बर,2020

बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानोें के चेहरे खिल गये । शासन द्वारा की गई इस व्यवस्था से उनमें एक नये उत्साह का संचार हुआ है। बिल्हा विकासखंड के सेंदरी धान खरीदी केन्द्र में आये किसान भी इस व्यवस्था से बहुत प्रसन्न है।
सेंदरी के किसान विशेषर साहू ने बताया कि शासन द्वारा की गई इस व्यवस्था से हमें बहुत राहत मिली है। वे 18 क्विंटल धान लेकर केन्द्र में पहुंचे है। उन्होंने कहा कि समिति में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। टोकन भी आसानी से मिल रहा है। किसान गुड़ावन भारद्वाज ने बताया कि अब हमें साहूकार से ब्याज में राशि लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। शासन द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही है जिससे हमें लाभ हो रहा है। जयपाल रात्रे ने बताया कि शासन द्वारा कर्जा माफी एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हमें लाभ मिला है एवं अब शासन द्वारा की जा रही धान खरीदी से भी हमें फायदा हो रहा है।
सेंदरी धान समित के प्रबंधक श्री विनोद सिंह क्षत्री ने बताया कि समिति में ग्राम सेंदरी, रमतला, कछार, गतौरी, अमतरा एव नवगंवा 6 गांवों से धान खरीदी की जायेगी। समिति में 926 पंजीकृत किसान है। धान का रकबा 1 हजार 46 हेक्टेयर है। यहां 20 हमाल कार्यरत है।

You missed