17 अगस्त 2024
बिलासपुर {जनहित न्यूज} बिलासपुर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वाधान में गुरुवार 15 अगस्त को 78 वां स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय कार्यक्रम तिफरा स्थित श्री झूलेलाल मंगलम में हुआ।
जिसमें पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष धनराज आहूजा के साथ पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर, श्री झूलेलाल सेवा समिति (श्री झूलेलाल मंगलम) सेंट्रल पंचायत युवा विंग,महिला विंग, के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।
उपस्थित सभी सदस्यों ने तिरंगे को सलाम कर भारत माता के जयकारे लगाए एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में अनीता नागदेव के द्वारा देशभक्ति भक्ति पर कविता की प्रस्तुति दी , एवं अशोक उभरानी, नानक खटूजा, रामचंद प्रेमानी ने देशभक्ति गीत गाकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के द्वारा अखंड भारत की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए वर्तमान में पड़ोसी देशों में चल रही अस्थिरता को देखते हुए पुनः अखंड भारत बनने की संभावना व्यक्त की।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रमुख प्रवक्ता रूपचंद डोडवानी ने कहा कि,,,कि हमारे देश भारत को आजाद हुए 77 वर्ष पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ। इस वर्ष हम 78 वां स्वतंत्रता दिवस का महापर्व मना रहे हैं हमें देश के इस आजादी के लिए जिन लोगों ने लड़ाई लड़ी , एवं देश के वीर शहीदों के द्वारा किए गए त्याग और बलिदान को कभी भूलना नहीं चाहिए।

आज हमें किसान, देश के जवान, और विज्ञान तथा सच्चे समाज सेवियों को अपनाने की जरूरत है। हमें अपने देश के किसानो जवानों और विज्ञान के क्षेत्र के साथ-साथ समाज सेवियों के निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में काम करने वाले लोगों का सम्मान करना चाहिए और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए। कार्यक्रम को समाज के वरिष्ठ सदस्य अर्जुनदास तीर्थनी ,प्रकाश ग्वालानी, किशोर गेमनानी, धनराज आहूजा,झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश भागवानी ,महामंत्री रूपचंद डोडवानी, सेंट्रल पंचायत के महामंत्री नंदलाल पुरी, कोषाध्यक्ष दिलीप बहरानी,उमेश भावनानी , मनोहर पमनानी, बृजलाल नागदेव, राज छगानी,सेंट्रल पंचायत युवा विंग के अध्यक्ष अजय भीमनानी महिला विंग अध्यक्षा कविता मंगवानी, सचिव ट्विंकल आडवानी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्षा गरिमा शाहानी, मोनिका सिदारा के अलावा भी समाज के वरिष्ठ जनों एवं वार्ड पंचायतों के अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के संरक्षक रमेश लालवानी एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री नंदलाल पुरी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आज प्रमुख रूप से नानकराम मखीजा, श्रीचंद दयालानी, जगदीश संतानी,श्रीचंद टहल्यानी, रामचंद नागवानी,ओम जीवनानी, आनंद देसर, नरेश कोटवानी, गोवर्धन मोटवानी,सतीश लाल , सुनील आहूजा, रवि प्रितवानी निर्मल गोविंदानी, हेमराज ,मोटवानी, रमेश मेहरचांदनी, राकेश चौधरी, महेंद्र शामनानी, सच्चानंद मंगलानी, कन्हैयालाल मोटवानी,हीरालाल सिदारा, ग्वालु पाहुजा,करन बहरानी, राजू जैसवानी,आदि के साथ समाज के गणमान्य जन महिलाएं एवं युवा भारी संख्या में उपस्थित थे।

