सेवा संकल्प अभियान में आज अहम भूमिका निभाई धरमलाल कौशिक ने कहा…
भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी…
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान” के पंद्रहवें दिवस का आयोजन मां भारती की आरती और सामूहिक वंदेमातरम् के गान के साथ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प, आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका पर विशेष संवाद हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गोल बाजार क्षेत्र व्यापारिक संघ के प्रमुख प्रभात साहू, कृष्ण मोहन पांडे एवं मनीष सराफ, नवयुवक दुर्गोत्सव समिति गोल बाजार के अध्यक्ष महावीर सिंह ठाकुर सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सराफा समाज की ओर से वरिष्ठ सराफा साथी अनिल सेठ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सेवा और सामाजिक सहभागिता से ही बनेगा मजबूत समाज-:
कार्यक्रम अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने उद्बोधन में सेवा, सामाजिक सहभागिता और व्यापारिक संगठनों की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज और शहर की प्रगति के लिए सभी वर्गों का मिलकर आगे बढ़ना आवश्यक है।

व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग और जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता को उन्होंने समय की आवश्यकता बताया।

विकसित भारत में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण-:
मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। विकास, तकनीक, अधोसंरचना, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश अपनी क्षमताओं को मजबूत करते हुए आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज, व्यापारिक संगठन, युवा और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सामूहिक प्रयासों और सकारात्मक सहभागिता से ही आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के संकल्प को गति दी जा सकती है।

कौशिक ने व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों से अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

व्यापार, समाज और सेवा के बीच समन्वय पर संवाद-:
कार्यक्रम के दौरान गोल बाजार क्षेत्र के व्यापारिक संगठनों, नवयुवक दुर्गोत्सव समिति और सराफा समाज के बीच सामाजिक सहभागिता, व्यापारिक समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि सामाजिक सरोकारों के साथ व्यापारिक संगठन शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में पंकज पारेख, जितेंद्र सोनी, अजय सराफ (कार्यकारी अध्यक्ष), श्रीकांत पांडे (महासचिव), रौनक साव (कोषाध्यक्ष), यशवंत वर्मा, सूरज सोनी एवं शशांक स्वर्णकार सहित बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री अलंकृता मिश्रा ने किया। अंत में महासचिव श्रीकांत पांडे ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों तथा उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जारी है सेवा संकल्प

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन का “सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान” 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा, जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लगातार संवाद किया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों में नागरिकों एवं व्यापारियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

