अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार●●●
17 अगस्त 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] रिटायर्ड शिक्षक को झांसे देकर ऑनलाइन 80 लाख की ठगी। पुलिस धोखाधड़ी के मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत, पुलिस ने 2 शातिर अंतर्राज्यीय आरोपी को धर-दबोचा।
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रेंज सायबर थाना की टीम ने ऑनलाइन ठगी के मामले में गणेश कुमार मंडल और चिंटू यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 80 लाख रुपए की ठगी का आरोप है, जो उन्होंने मैक्स लाईफ इंश्योरेंस के नाम पर की थी।

आरोपियों ने फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करके रिटायर्ड शिक्षक को झांसे में लिया और बड़ी राशि की ठगी । जांच में पता चला कि आरोपियों ने मैक्स लाईफ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों के नाम पर कॉल करके लाभ दिलाने का दावा किया था।

पुलिस ने आरोपी गणेश कुमार मंडल (उर्फ मोचा) और चिंटू यादव को बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार किया। दोनों ने ठगी के पैसे फर्जी खातों में जमा किए और एटीएम कार्ड्स का इस्तेमाल कर धनराशि निकाली।

इस मामले में पुलिस का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में अनुज कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

