95 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण…
22 अगस्त 2024
बिलासपुर/कोटा-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर करगी रोड कोटा ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों की निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है आज ग्राम पंचायत चपोरा में शिविर लगाया गया शिविर में स्थानीय नागरिक सहित आसपास के गांव के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 292 आवेदन मिले इनमें से मौके पर ही 95 आवेदनों का निराकरण किया गया शिविर में छाया विधायक प्रबल प्रताप जूदेव विधायक अटल श्रीवास्तव अरुण चौहान कार्यक्रम में उपस्थित थे।

छाया विधायक प्रबल प्रताप जूदेव ने अपने संबोधन में जनता की सेवा करना जनता की समस्याओं का पता करके उसका निराकरण करना हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है देश बदल रहा है गौरव का क्षण हमारे छत्तीसगढ़ में जनजाति पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव बने हैं एक ऐसा व्यक्ति जो संघर्ष किया किसान का बेटा जिनके नेतृत्व में पूरा कार्य समय पर पूर्ण हो रहा है और प्रबल जी ने कहा अधिकारियों से कि आप गरीब जनता का जो भी कार्य है समय पर निराकरण कर जनता को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इस अवसर पर जनप्रतिनिधि पार्टी के वरिष्ठ नेता जनता अधिकारी बड़ी संख्या में चपोरा सहित जन समस्या निवारण शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तेरा हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश 20 परिवारों को बैल जोड़े सात हितग्राहियों को राशन कार्ड पीएम जनमन आवास योजना के तहत छह हितग्राहियों को उनके घर की चाबी प्रदाय किया इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र वन अधिकार पत्र भी बांटा गया कार्यक्रम में साइक्लोन की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

