सभी महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन का आयोजन…
22 अगस्त 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर सिंधी समाज की महिलाओं ने ट्रीजड़ी (तीज) पर्व भाई वरियाराम गुरुद्वारे शनिचरी पड़ाव में श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया तीज पर्व को लेकर शहर में सभी जगह समाज की महिलाओं में भारी उत्साह उमंग रही।
समाज की श्रीमती सरिता डोडवानी ने बताया कि..सभी समाजों के तरह हमारा सिंधी समाज भी अपने तीज त्यौहार श्रद्धा भक्ति आस्था एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाता है।

आज ट्रीजड़ी (तीज) पर्व के दिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र के लिए सज धज कर श्रद्धा पूर्वक उपवास रखा और ट्रीजड़ी माता की पूजा अर्चना कर अखंड सुहाग की कामना की पर्व पर सुबह भोर में उठकर शगुन के रूप में हल्का भोजन ग्रहण कर उपवास प्रारंभ किया।

श्रीमती सरिता ने आगे बताया कि (सात प्रकार के अनाज से भोजली उपजाया) ट्रीजड़ी पर्व के पूर्व आने वाली एकादशी के दिन किसी पात्र या बर्तन में मिट्टी डालकर उसमें सात प्रकार के अनाज डाल कर तीज (सतधान्य भोजली) उपजा जाता है।

सतधान्य की ट्रीजड़ी के दिन भाई वरियाराम गुरुद्वारा में समाज की सुहागन महिलाओं ने फल फूल जल चढ़कर विशेष रूप से बनाए गए झूले में ट्रीजड़ी माता को झूला झूला कर विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव एवं माता पार्वती से पति के दीर्घायु होने की मंगल कामना की एवं वर घर परिवार के सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई।
(शाम को देंगे चांद को अर्घ्य)
संध्या को ट्रीजड़ी माता की कथा श्रवण कर चंद्र देवता को दूध में चावल डालकर एवं जल से अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया।

इस दिन समाज की कुंवारी कन्याएं भी मनवांछित वर मिलने की कामना कर श्रद्धा उत्साह के साथ उपवास रखा आज ट्रीजड़ी (तीज) पर्व की पूजा एवं कथा श्रवण भाई वरियाराम गुरुद्वारा में गुरुद्वारा प्रमुख कोमल वाधवानी के द्वारा विधि विधान एवं श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न कराई गई।

आज इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरिता डोडवानी, कोमल वाधवानी,वर्षा वाधवानी, आशा नागदेव,अनीता भोजवानी गीता भोजवानी,कविता डोडवानी, लता हरदवानी,अनुसूईया ठारवानी , कंचन ठारवानी निकिता डोडवानी, दीपा रामानी, उषा चंदनानी, नैना मलघानी, एकता डोडवानी, पलक डोडवानी, आशा चावला ,पारी नागदेव ,ज्योति नागदेव,आरती आहूजा, मंजू मोहनानी, कांता वासवानी, रोशनी साधवानी, करिश्मा आहूजा, मुस्कान आहूजा, कीर्ति मलघानी ,मान्या भोजवानी, ज्योति पंजाबी,पूजा डोडवानी,जया मलघानी,माही डोडवानी, अंजलि नागदेव,
दिशा डोडवानी, खुशबू रामानी ,प्रिया जगवानी,सुमन वाधवानी,मोनिका नत्थानी, दिव्या चावला, मंजू हिन्दुजा, मीरा हरजानी,कविता खुशलानी, बबीता मलघानी, रेशमा मिहानी,अंशिका वाधवानी, ,प्रेरणा नत्थानी, खुशी हरजानी, जया मलघानी, पुजा लधानी, शिखा हरजानी, कशिश हरजानी, यशिका , ख़ुशी डोडवानी,नीता बत्रा आदि के साथ भारी संख्या में समाज की सुहागन महिलाओं, एवं कुंवारी कन्याएं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना में भाग लिया।

