26 अगस्त 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सरकंडा निवासी सुमित कुमार दुबे ने अटल यूनिवर्सिटी बिलासपुर से अपनी पीएचडी की पढ़ाई पुरी की है। अटल यूनिवर्सिटी से माइक्रोबायोलॉजी में सुमित कुमार दुबे को पीएचडी (डॉक्टर) की उपाधि मिली। उन्होंने डेयरी वेस्ट से बेसिलस सब्टिलिस जीवाणु के द्वारा प्रोटीयेस एंजाइम के निर्माण पर डॉ. रश्मि परिहार के कुशल निर्देशन में कार्य किया। उनके शोध का विषय माइक्रोबायोलॉजी था और शोध शीर्षक – “इवेलुएशन एंड ऑप्टिमाइजेशन ऑफ प्रोटियेस प्रोडक्शन बाय बेसिलस सटिलिस यूजिंग डेयरी एफ्लूएंट”। शोध कार्य शा. ई. राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर में किया गया। वाईवा के दौरान प्रो. ए.के. पाण्डेय, कुलपति, विक्रम युनिवर्सिटी, उज्जैन ने एक्सटर्नल के रूप में उपस्थित होकर परीक्षा ली।

(सुमित कुमार दुबे)
इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता पं. रामानंद दुबे सहित परिवारजनों को समर्पित किया। पीएचडी की उपाधि हासिल करने पर उनके परिजनों व समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

