वही 7 जुआरी भी 92 हजार रुपए सहित धराए 10 मोटर सायकल और एक कार जब्त….
30 अगस्त 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कोटा पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने न केवल 7 जुआरियों को पकड़ा है, बल्कि एक जिला बदर गोलू ठाकुर को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जुए के फड़ से पुलिस ने 91720 ₹ नगद, 10 नग मोटर सायकल, 01 कार, 07 मोबाइल फोन जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने जिले में अवैध शराब, जूआ, सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के परिपालन में एडिशनल एसपी अर्चना झा और SDOP नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने ग्राम करपीहा के जंगल में जुवा खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। पुलिस पार्टी को देख कर कुछ जुवाडी जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। लेकिन मौके से 01. विजय बंजारे पिता आजू राम बंजारे उम्र 30 साल पता ग्राम लमकेना थाना कोटा, 02. संजू मेहर पिता द्वारका प्रसाद मेहर उम्र 34 वर्ष पता लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली, 03. रोशन पाटले पिता दवाद उम्र 23 वर्ष पता अखबार थाना लोरमी जिला मुंगेली, 04. हेमंत रातरे पिता विमल उम्र 24 वर्ष पता विचारपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली, 05. मुकेश चंद्राकर पिता रामलाल चंद्राकर उम्र 42 वर्ष पता कोडापुरी थाना कुंडा जिला कबीरधाम, 06. हरीश उर्फ गोलू सिंह पिता स्वर्ग या सुभाष सिंह ठाकुर उम्र 50 वर्ष पता पुरानीबस्ती कोटा थाना कोटा जिला विलासपुर, 07. नारायण महरा पिता चन्द्र राम उम्र 42 वर्ष पता डबरा पारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को पकड़ लिया गया है। जुआरियों के कब्जे से 91 हजार 720 रूपये, 10 नग मोटर साइकल, 01 नग कार, 07 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया है। इसके साथ ही तलाशी के दौरान जिला बदर एवं गुंडा बदमाश गोलू ठाकुर भी मिल गया। पुलिस ने उसके क़ब्ज़े से 01 देशी कट्टा को जप्त कर उसके विरुद्ध आर्म एक्ट एवम छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 15 के अंतर्गत विधिवत् कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू,स.ऊ.नी हेमंत पाटले, प्रा आर रविन्द्र मिश्रा, बलवीर सिंह,आर. महादेव कुजूर, रवि राजपूत, दामोदर, बीरेंद्र निषाद,एवम एसडीओपी कार्यालय से आर अभिषेक कश्यप, राजेंद्र साहू का योगदान रहा।

