मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर के विधायक अशोक रोहाणी हुए शामिल◆◆◆
30 सितंबर 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] श्री झूलेलाल मंगलम तिफरा में भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सिंधी समाज के 200 मेधावी बच्चों का मंच से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जबलपुर कैंट के विद्यायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरियानी अति विशिष्ट अतिथि, व पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष धनराज आहूजा कार्यक्रम अध्यक्ष, के साथ ही मंच पर भारतीय सिंधु सभा के संरक्षक अर्जुन तीर्थनी, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी, प्रदेश अध्यक्ष लघधाराम नैनवानी, नगर अध्यक्ष शंकर मनचंदा, महिला विंग की अध्यक्ष गरिमा साहनी, भाजपा की प्रदेश इकाई की वरिष्ठ सदस्य सुषमा जेठानी, मंच पर आसीन हुए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सिंधी समाज के ईष्ट देवश्री झूलेलाल साईं जी का जयघोष करके वहाँ उपस्थित जनसमूह के द्वारा उनका स्मरण कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति एवं बच्चों द्वारा अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया, वर्तमान समय में सनातन धर्म व संस्कृति को कैसे बचाया जाए एवं समाज में व्याप्त कुरुतियों को किस तरह दूर किया जाए इस पर भी आये हुए अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए प्रतिभा सम्मान समारोह में आये हुए बच्चों का अतिथियों व उपस्थित जनसमूह के द्वारा तालियों बजाकर स्वागत किया गया, मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र के साथ मोमेंटो देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मंच संचालन रमेश लालवानी, राम सुखीजा, अमर पमनानी, व आभार प्रदर्शन दयानन्द तीर्थनी, अभिषेक विधानी, अमर चावला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर मनचंदा, रमेश लालवानी, नानक खटुजा, हुंदराज जैसवानी, किशोर गेमनानी, नारायण उभरानी, मनोहर पमनानी, प्रतापराय आयलानी, अमर पमनानी, अमर चावला, कैलाश आइलानी, महेश पमनानी, हरीश भागवानी, डी डी आहूजा, सुंदराज मोटवानी, रमेश मेहरचंदानी, अभिषेक विधानी, धीरज रोहरा, मुकेश विधानी, नवीन जादवानी, विकास कुकरेजा, मोहन लाल मोटवानी, मनोहर थारवानी, दिलीप मनवानी, शंकर नागदेव, सीए कमल बजाज, राम लालचंदानी, संतोष बुधवानी, दिलीप घनशानी, सतीश लाल, विनोद जीवनानी, दयानंद तीर्थनी, मोहन जैसवानी, जगदीश जिज्ञासी, जगदीश नागदेव, नंदू लाहोरानी, राम चावला, सुरेश जीवनानी, भरत आडवानी., सोनू गाँधी, विनोद रायकेश, हरीश कोडवानी, दिलीप मनवानी, मनोहर धारवानी, हरगुन कारड़ा, नंदलाल पोपटानी, डॉ. सतीश छुगानी, हरीश मोटवानी, जगदीश हरद्वानी, सुनील लालवानी, अविनाश आहूजा एवं भारतीय सिंधु सभा की पूरी महिला विंग, पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के सभी पदाधिकारी, सभी पंद्रह वार्ड पंचयतो के अध्यक्षव पदाधिकारी समाज की सभी सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष व पदाधिकारीयों सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी राम सुखीजा महामंत्री द्वारा दी गई।

