Fri. Oct 18th, 2024

08 अक्टूबर 2024

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जिला उद्योग संघ, बिलासपुर के कोषाध्यक्ष राम सुखीजा* से मिली जानकारी के अनुसार आज उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु एवं सहायक उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश केडिया के मार्गदर्शन व जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा के नेतृत्व मे जिला उद्योग संघ के सदस्यों, उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी, तिफरा,बिलासपुर मे नवपदस्त मुख्य अभियंता ए. के. अम्बस्ट से भेंट, मुलाक़ात कर उनका स्वागत किया।

मुलाक़ात के साथ ही सिरगिट्टी, सिल्पहरी, तिफरा, स्तिथ उद्योगो को हो रही बिजली सम्बन्धित समस्याओं से मुख्य अभियंता जी को अवगत कराया गया, जिसे मुख्य अभियंता के द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया, एवं उद्योगो को निर्बाध रूप से गुणवत्ता पूर्ण बिजली सप्लाई मिलती रहे। इस पर उपस्थित अधिकारियो को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

हरीश केडिया व अनिल सलूजा जी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी को जिला उद्योग संघ, बिलासपुर से हरसम्भव सहयोग करने का भरोसा दिलाया गया।
बैठक मे मुख्य रूप से मुख्य अभियंता ए. के. अम्बस्ट, हरीश केडिया, अनिल सलूजा, शरद सक्सेना, राम सुखीजा, सतीश शाह, शिव कुमार अग्रवाल,प्रवीण ठाकुर,राहुल छुगानी, जीवतराम रोहरा, तरुण मंगतानी,मुकेश लालचंदानी, विष्णुमल वाधवानी,बिजली विभाग से जांगड़े जी, ई ई राजकुमार, ए ई भरत जयसवाल, ऐ ई मुख़र्जी, ए ई कुर्रे इत्यादि बिजली अधिकारी व उद्योगपति साथी शामिल हुए। उक्त जानकारी राम सुखीजा
कोषाध्यक्ष जिला उद्योग संघ द्वारा दी गई।

You missed