Fri. Oct 18th, 2024

5 मिनट में पहुंची डायल 112 ने तत्काल अस्पताल पहुँचाया युवक की बच गई जान…

09 अक्टूबर 2024

बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एक युवक अपने हाथ से गले को काट लिया, अत्यधिक खून निकलने से युवक की हालत बहुत ही नाजुक हो गई थी, जिस पर डायल 112 को सूचना मिली तत्काल 112 वाहन में नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया। समय में अस्पताल पहुँच जाने से युवक की जान बचाई गई।

मामल सिविल लाइन थाना क्षेत्र सिंधी कॉलोनी कि है एक युवक अपने हाथ व गले को काट लिया है अधिक खून निकलने से उक्त युवक की हालत बहुत ही गंभीर हो गई थी। सूचना के पाँच मिनट बाद ही सिविल लाईन 112 में पदस्थ आरक्षक 1221 सूर्यकांत राठौर एवं चालक योगेश कौशिक द्वारा युवक को तत्काल डायल 112 वाहन में नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों का कहना है के समय पर अस्पताल पहुँच जाने से युवक की जान बचाई जा सकी। युवक के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस और सिविल लाइन 112 को धन्यवाद किया।
ज़िला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने ड्यूटी में तैनात के कार्य की प्रशंसा की।