प्रथमदृष्टया के आधार पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका●●●
24 अक्टूबर 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक व्यक्ति की लाश मिली है, सूचना के आधार पर प्रथमदृष्टया उसकी पीट- पीट कर हत्या कर दी गई है।
मृतक के शरीर पर गहरे चोट के मिले निशान, हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के पताईडीह गाँव का है।

मृतक का नाम बबलू जांगड़े बताया जा रहा है.. मृतक के शरीर मे गंभीर चोट के निशान है ऐसा लग रहा हो जैसे उस पर धारदार हथियार या फिर सरिया से हमला कर हत्या कर दी गई हो… मिली जानकारी के अनुसार बबलू जांगड़े खेती किसानी का काम करता था और उसकी कुछ लोगो के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी…

पुलिस को इसी पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का शक है पुलिस इस एंगिल पर भी मामले की जाँच मे जुट गई है और संदिग्धो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

