हैंड्सग्रुप के तत्त्वाधान में अब तक 500 लोगो ने मरणोपरांत करवाया है नेत्रदान…नेत्रदान महादान की जागरूकता लाने मुहिम जारी…
05 अक्टूबर 2024
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर मंगलवार सुबह आदर्श कॉलोनी दयालबंद निवासी हरीश मँगवानी का अकास्मिक स्वर्गवास हो गया। जिसकी अंतिम यात्रा दिनांक 05-11-2024 दिन मंगलवार को दयालबंद मुक्तिधाम में की गई।
उनके भाई मुकेश,दीपक,मुरली धर,अमर व पुत्र विशाल ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया। हैंड्सग्रुप से संरक्षक अभिषेक विधानी ने सिम्स की टीम को जानकारी दी, सिम्स से डॉ अखिल गर्ग व नेत्रदान सहलाकर धर्मेंद्र देवांगन व टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया।
हैंड्सग्रुप के द्वारा अब तक लगभग 500 लोगो ने मरणोपरांत करवाया नेत्रदान। जिससे कई लोगो के जीवन में नेत्रज्योति जली।
निरंतर नेत्रदान महादान की मुहिम चलाकर लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है हैंड्सग्रुप के द्वारा।
अब भी कई लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है। कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले|

