बोले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला…
अपराधियों का सक्रिय गिरोह बना कांग्रेस हर अपराध में कांग्रेसियों की क्यो दिख रही संलिप्तता…?
04 नवम्बर 2024
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया है कांग्रेस सुनियोजित तरीके से प्रदेश में वर्ग संघर्ष को हवा देकर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। आज की तारीख में कांग्रेस अपराधियों का गिरोह बनकर रह गई है। क्योंकि हर बड़े अपराध में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता शामिल है। आखिर क्यों ? और ये धरना प्रदर्शन करके क्या साबित करना चाह रहे है।

सुशांत शुक्ला ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस सुनियोजित तरीके से भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार में जिसके भीड़ कलेक्ट्रेट में आग लगाती है तो उसके पीछे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का नाम सामने आता है। आज देश का कोई भी अदालत उन्हें जमानत देने के लिए तैयार नहीं है। कुछ तो सबूत होंगे जो उन्हें जमानत तक नहीं मिल रही है। इसी तरह सूरजपुर में एक पुलिसकर्मी की नृशंस हत्या की गई। इस हत्या में भी आरोपी कांग्रेस के युवा विंग NSUI का महासचिव और यूथ कांग्रेस का एक पदाधिकारी निकला। इसी तरह तीन दिन पहले दामाखेड़ा में कबीरपंथी धर्मगुरु के आश्रम में हमला किया गया। इस हमले का भी मास्टरमाइंड कांग्रेस का नेता निकला। लोहारीडीह में भी कांग्रेस ने दो समूहों को आपस लड़ाकर माहौल बिगाड़ने का काम किया। नकली नोट के जखीरे के साथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पकड़ा रहे है।

सुशांत शुक्ला ने कहा कि आज प्रदेश जो भी अपराध सामने आ रहे है या सामाजिक सौहार्द बिगड़ता हुआ दिख रहा है उसके पिछे कांग्रेस का हाथ है। कांग्रेस के नेता जानबूझकर छत्तीसगढ़ को सामाजिक संघर्ष के आग में झोंकना चाहती है। शुक्ला ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस आज अपराधियों का गिरोह बन गया है। षडयंत्र करना, हिंसा करना और उसके बाद आंदोलन करके नौटंकी करना ही इनकी नियति बन गई है।

