क्या भाजपा क्या काँग्रेस सब साथ-साथ है…?
नगर के 8 रसूखदार होटल के बंद कमरे में जुआ खेलते गिरफ्तार-●◆●
बिलासपुर- {जनहित न्यूज़} बिलासपुर होटल हेवेंस पार्क के बार का लाइसेंस सस्पेंड होने के महज 24 घंटे ही होटल में जुआ खेलते हुए छह लोग हुए गिरफ्तार। पुलिस ने मौके से दो लाख रुपये नकद किए जब्त।
बताते चले कि एक दिन पहले
आबकारी विभाग द्वारा होटल के बार को सील किए जाने के एक दिन बाद हुई है। जिसमें नगर के रसूखदार व भाजपा के साथ काँग्रेस पार्टी से सम्बंधित युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे प्रदेश की शराब परोसते हुए
आबकारी विभाग की टीम ने 6 दिसंबर को होटल हेवेंस पार्क के बार में छापा मारा था जिसमे दूसरे प्रदेश की शराब बरामद की थी।

इस मामले में कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बार का लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था,और कल ही आबकारी विभाग ने बार को सील कर दिया। लेकिन कार्रवाई के 24 घंटे के दरम्यान अवैध रूप से जुआ खेलते 6 युवकों का पकड़ना अपने आप मे पुलिस को चिढ़ाने और दबंगई का परिचय होटल मैनेजमेन्ट द्वारा किया गया जो कि कानूनी रूप से अवैध है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर तारबाहर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने होटल में छापा मार कार्रवाई करते हुए होटल के एक कमरे में छह युवकों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों में रसीद बक्स (34), साहिल मौर्य (29), ऋषभ शर्मा (35), सुमित पंजवानी (24), मनीष पंजवानी (29), और विशाल अचंनतानी (26) शरद यादव (41). शामिल हैं। इन सभी के कब्जे से दो लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
शराब के साथ सर्वसुविधाओ से युक्त होटल रूम में इन सभी का पूरा ध्यान रखा गया था जोकि ये दर्शाता है कि होटल मैनेजमेंट सिर्फ पैसों की खातिर अवैध गतिविधियों में पूरी तरह लिप्त है।

जिसमे होटल मालिक आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनानी के साथ ही मैनेजर मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद पर भी
कार्रवाई की गई।
सवाल तो ये भी उठता है कि,होटल के बार को एक दिन पहले ही सील किया गया था। होटल संचालक ने ग्राहकों के लिए गुपचुप तरीके से शराब की व्यवस्था क्यो कराई थी।

लाइसेंस सस्पेंड के बावजूद अवैध शराब और जुआ की महफ़िल लगना। इस घटना ने होटल प्रबंधन की मंशा और प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पकड़े गए जुआडियों के नाम
01 रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल साकिन ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
02 शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल साकिन मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा
03 ऋषभ शर्मा पिता श्री पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर
04 सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल साकिन कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर
05 मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर
06 विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल साकिन डोमेनोज के सामने सकरंडा
07 शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल साकिन चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर
08, अभिनव तिवारी पिता स्व कृष्ण कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी नेहरूनगर ,
09आकाश जीवनानी पिता श्री गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का ऑनर,
10, मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर
जुआडियों से जप्ती
जुआडियों के कब्जे से नगदी रकम 200000 रूपये एवं 52 पत्ती तास के जप्त किया गया
जुवाडियानों का कृत्य 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस का पाये जाने से जुआडियों एवं बार होटल हैवेंस पार्क के मालिक, मैनेजर के विरूध्द कार्यवाही की गई है।

