“हेलमेट बाइक रैली” निकल कर दिया सुरक्षित यातायात का संदेश नगर निगम कमिश्नर ने रैली को दिखाई हरी झंडी-◆
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर बिलासपुर जिला पुलिस बल ने सोमवार सुबह 7:30 बजे “हेलमेट बाइक रैली” का आयोजन किया। यह रैली अरपा रिव्यू से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पुलिस परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता फैलाना और हेलमेट के उपयोग को प्रोत्साहित करना था।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी रजनेश सिंह (IPS) के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में पुलिस बल, होमगार्ड, सड़क सुरक्षा समिति, एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

निकली रैली का उद्देश्य
रैली ने शहर के देवकी नंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, तारबहार चौक, अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक, मंदिर चौक, राजेंद्रनगर चौक और आंबेडकर चौक जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरकर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया।

एसपी का जागरूकता संदेश पुलिस ग्राउंड में रैली के समापन पर एसपी रजनेश सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हेलमेट की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “हेलमेट न केवल आपकी सुरक्षा करता है, बल्कि यह आपके परिवार के लिए आपकी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। एसपी ने “अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” का संदेश देते हुए सभी को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट सहभागिता-:
इस अवसर पर ASP राजेंद्र जायसवाल, ASP अर्चना झा, DSP ट्रैफिक शिवचरण सिंह परिहार, और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एनसीसी और एनएसएस के अधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मुकुल शर्मा और उमाशंकर पांडे ने किया।

समाज में सुरक्षा के लिए प्रयास-:
“हेलमेट बाइक रैली” जैसे आयोजन यातायात सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिलासपुर पुलिस की इस पहल को समाज के हर वर्ग से सराहना मिल रही है।

सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।


