वार्डवासियों की पहली पसंद के साथ आमजन के भरोसे पर पार्टी ने लगाई मुहर●◆●
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नगर निगम चुनाव 2025 में गांधी नगर वार्ड क्रमांक 33 से भाजपा ने एक बार फिर रंगा नादम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पांच साल के कार्यकाल में विकास की नई गाथा लिखने वाले रंगा नादम पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः मैदान में उतारा है।
पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल के बेहद करीबी और चहेते के साथ विश्वसनीय सक्रीय कार्यकर्ता के रूप में स्थापित रंगा नादम को पार्टी के अलावा जनता के बीच लोकप्रिय और भरोसेमंद छवि रंगा नादम, जो वार्ड क्रमांक 33 के वर्तमान पार्षद हैं, अपनी सहज, सरल और मिलनसार छवि के लिए जाने जाते हैं। वार्ड के विकास में उनकी उल्लेखनीय भूमिका और जनसंपर्क के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता के बीच मजबूत स्थान दिलाया है। उनके कार्यकाल में वार्ड में चौमुखी विकास हुआ है, जिससे उनकी लोकप्रियता में और अधिक वृद्धि हुई है।

भाजपा के कर्मठ और सशक्त युवा नेता
रंगा नादम को भाजपा के एक कर्मठ, जुझारू और सशक्त युवा नेता के रूप में देखा जाता है। एम.कॉम की डिग्रीधारी रंगा नादम न केवल एक शिक्षित नेता हैं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

राजनीतिक सफर और जिम्मेदारियां
रंगा नादम वर्तमान में भाजपा के गांधी नगर वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद होने के साथ-साथ नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भाजपा जिला संयोजक, दक्षिण संगम कोर टीम के प्रदेश अध्यक्ष, और गांधी नगर में भाजपा शक्ति केंद्र के अध्यक्ष हैं।
उन्होंने 2013, 2014, 2018 और 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बूथ प्रभारी और एजेंट के रूप में भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करते हुए अहम भूमिका निभाई।
भाजपा के सभी आंदोलनों, धरना-प्रदर्शन और जनहित के कार्यक्रमों में शहर, जिला और प्रदेश स्तर पर सक्रिय योगदान दिया।
सामाजिक कार्यों में मजबूत पकड़
साल 2000 से रंगा नादम धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय हैं। दक्षिण संगम कोर टीम के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल नेतृत्व किया है। उनकी सक्रियता और सेवाभाव ने उन्हें गांधी नगर में एक प्रभावशाली सशक्त नेता की छवि बनी।

भाजपा का भरोसा, जनता का समर्थन
भाजपा ने रंगा नादम को दोबारा प्रत्याशी बनाकर उनके नेतृत्व और कड़ी मेहनत पर विश्वास जताया है। गांधी नगर में उनके विकास कार्य और जनता के साथ उनकी नजदीकी ने उन्हें एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में स्थापित किया है।

गांधी नगर वार्ड के नागरिकों को उम्मीद है कि रंगा नादम, अगर फिर से चुने जाते हैं, तो अपने विकास कार्यों को और आगे बढ़ाएंगे और वार्ड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे ऐसा वार्ड वासियों ने भरोसा जताया है।

