
70 में 55 वार्डो में भाजपा पार्षदों की प्रचंड मतों से जीत के साथ महापौर पद पर पहली पसंद बनी पूजा विधानी..!
हमने बनाया है..हम ही संवारेंगे का नारा बना भाजपा की जीत का मूलमंत्र..!
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा जबरदस्त समर्थन जनहित न्यूज़ की टीम ने बिलासपुर के 70 वार्डो में सर्वे के दौरान हर वार्ड के साथ ही नगर के हर वर्ग समुदाय के मतदाताओं से चर्चा कर ये निष्कर्ष निकाला है हम इस सर्वे के किसी प्रकार का दावा नहीं करते परंतु हमे जो दिखा और जो आम जनता से मिली जानकारी अनुसार…
बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी ने शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क कर जनता से समर्थन और वोट देने की अपील की। इसी कड़ी में आज नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17 में भाजपा प्रत्याशी कार्तिक राम यादव के समर्थन में श्रीमती विधानी ने डोर-टू-डोर संपर्क किया और भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।वही कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियाँ।
जनता को संबोधित करते हुए श्रीमती विधानी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में नगर निगम पूरी तरह से ठप पड़ा रहा, विकास की जगह कांग्रेस सरकार और उनके महापौर केवल फंड की कमी का रोना रोते रहे। बिलासपुर की बदहाली के लिए पूरी तरह से कांग्रेस जिम्मेदार है, जिसने शहर की सूरत बिगाड़ दी और वार्डवासियों को नरकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नाकामी के बावजूद भाजपा पार्षदों ने संघर्ष किया और अब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तो मात्र एक साल में शहर में अभूतपूर्व विकास कार्य शुरू हो गए हैं। भाजपा सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और वार्ड से लेकर नगर तक किसी तरह का भेदभाव नहीं करती।
यही भाजपा और कांग्रेस का अंतर है। भाजपा सरकार विकास को प्राथमिकता देती है, जबकि कांग्रेस सरकार में केवल वादे किए जाते हैं और फंड को अन्य जगह उड़ाने का दस्तूर बन गया था,” उन्होंने कहा।
ट्रिपल इंजन सरकार से होगा बिलासपुर का अभूतपूर्व विकास
श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि अगर भाजपा नगर निगम में जीतती है, तो बिलासपुर को डबल इंजन की सरकार के साथ-साथ ट्रिपल इंजन की ताकत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा को नगर निगम में जीत दिलाने के बाद नगर का विकास तीन गुना तेजी से होगा।
अब बिलासपुर में विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं होगी। हमारे पास चार-चार विधायक हैं— अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, और सुशांत शुक्ला। इसके साथ ही नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव भी हमारे साथ हैं। यही वजह है कि बिलासपुर के विकास के लिए फंड की कभी कोई कमी नहीं होगी।
नेहरू नगर वार्ड 17 में भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा अपार समर्थन
वार्ड 17 नेहरू नगर में भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी और वार्ड पार्षद प्रत्याशी कार्तिक यादव के सघन जनसंपर्क अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।
पार्षद प्रत्याशी कार्तिक यादव ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि “पिछले पांच वर्षों में नेहरू नगर को जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया, उसकी तकलीफ से मैं पूरी तरह से अवगत हूँ। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन पर भरोसा जताया, तो वह इस वार्ड का नक्शा ही बदल देंगे।
जो विकास अभी तक नहीं हुआ, वह अब निश्चित रूप से होगा। भाजपा की सरकार बनने से विकास की अविरल धारा बहेगी और अब किसी भी वार्ड को फंड की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अब विकास की राह में कोई रुकावट नहीं
भाजपा पार्षद प्रत्याशी कार्तिक यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर बार फंड की कमी का बहाना बनाकर वार्ड की जनता को विकास से वंचित रखा। लेकिन अब, जब भाजपा प्रदेश में सरकार बन चुकी है और नगर निगम में भी भाजपा जीतने वाली है, तो अब कोई रुकावट नहीं आएगी।
हमारे पास अब केंद्र, राज्य और नगर निगम में भाजपा की सरकार होगी, यानी ट्रिपल इंजन सरकार, जिसका सीधा लाभ बिलासपुर की जनता को मिलेगा। विकास कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे और बिलासपुर को हम एक स्मार्ट सिटी बनाएंगे।
वार्ड 17 के साथ ही पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में बन रहा मजबूत माहौल
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहे अपार समर्थन को देखते हुए साफ हो गया है कि जनता नगर निगम में फिर से भाजपा की सरकार लाने का मन बना चुकी है।
श्रीमती पूजा विधानी और कार्तिक यादव ने जनता से अपील की कि वे वार्ड नंबर 17 से कार्तिक यादव को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और नगर विकास के लिए महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दें।
हमने इस नगर को बनाया है, और हम ही इसे संवारेंगे,” भाजपा प्रत्याशियों के इस नारे से जनता को आश्वस्त किया है।