वार्ड विकास से ही वार्ड की जनता का हम पर भरोसा कायम और वही जीत का असल मूलमंत्र- महेश चन्द्रिकापुरे
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} नगर निगम के 70 वार्डों में पार्षद पद और महापौर पद के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। प्रचार के अंतिम दिन, वार्ड क्रमांक 23 (मदर टेरेसा वार्ड) से भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती वंदना महेश चंद्रिकापुरे ने जोरदार रोड शो आयोजित किया।

इस अवसर पर उनके पति, भाजपा के वरिष्ट एवं पूर्व प्रतिपक्ष नेता महेश चंद्रिकापुरे ने कहा, आज हमारे समर्थन में जो जनसमूह दिख रहा है, वह जनता का प्यार और आशीर्वाद है। मुझे अपने वार्ड की जनता पर पूरा विश्वास है कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मिलेगा, कमल का फूल खिलेगा, और मेरी पत्नी श्रीमती वंदना चंद्रिकापुरे भारी मतों से विजयी होंगी।
भाजपा के वरिष्ट एवं पूर्व प्रतिपक्ष नेता महेश चंद्रिकापुरे
उन्होंने अपने कार्यकाल में सड़क, नाली, बिजली, पानी, राशन कार्ड, पेंशन कार्ड, सामुदायिक भवन जैसे अनेक विकास कार्य किए हैं और शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया है। वार्ड की जनता ने भी खुले मन से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वंदना चंद्रिकापुरे को समर्थन देने की बात कही।

रैली में हर वर्ग के लोग, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे वार्ड में भ्रमण करते हुए भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए आश्वस्त दिखे। इस मौके पर वार्ड के महिलाओं के साथ-साथ वार्ड वासियों की जनसमूह उमड़ पड़ी।


