जनता का आशीर्वाद लेने आज पहुँची पटेल गली..वार्ड की महिलाओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह पूर्ण समर्थन का किया ऐलान-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज] नगर निगम चुनाव 2025- मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 23 से सरल स्वभाव की धनी मिलनसार भाजपा की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती वंदना महेश चंद्रिकापुरे ने अपनी व्यक्तित्व से जनता के दिल में बनाया जगह। लगातार चार बार भाजपा से और एक बार उनकी भतीजी मीनाक्षी ने चुनाव जीतकर जो विकास कार्य किए हैं।

उनको जनता भूल नहीं सकी है, विकास कार्य की गति को और बढ़ाने वंदना चंद्रिका पुरे ने लिया संकल्प साथ ही अपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड को बनाने लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

मेरी ताकत वार्ड की जनता जनार्दन:-
जनता का रुझान यह साफ दर्शा रहा है कि यह उनकी पांचवीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी क्योंकि पिछले पांच कार्यकालों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य ने वार्ड को एक नई पहचान दी है।

मदर टेरेसा वार्ड चंद्रिकापुरे को जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।
जनसेवक ही मेरा कर्तव्य सेवा ही मेरा धर्म है, और वार्ड की जनता के लिए सदैव तत्पर मेरा संकल्प। के नारे से गूंजा वार्ड…

पूर्व पार्षद महेश चंद्रिकापूरे तालापारा पटेल गली प्रवचन स्थल में नुकड़ सभा के आयोजन में कहा…
मेरा वार्ड की जनता मुझे भलीभांति जानती है यहाँ में एक घर परिवार के रूप में हर वर्ग समुदायों के साथ मेरा पारिवारिक संबंध है तथा मुझे मेरे वार्ड को समर्थन देने के लिए कोई भी प्रलोभन देने की आवश्यकता नही वार्ड की

जनता निस्वार्थ ही मेरे समर्थन में समूचे वार्ड में मेरी धर्म पत्नी के साथ दिन-रात सघन जनसंपर्क में जुटी हैं।

और मेरे वार्ड की जनता ने ही मुझे प्रचन्ड जीत के प्रति अश्वास्तव कर रही है।

