प्रचार के अंतिम दिन भव्य महारैली ,जनता में दिखा गजब का उत्साह….!
वार्डवासियों ने ऐतिहासिक जीत का दिया आशीर्वाद-◆
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 35 नागोराव शेष नगर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी आशीष गुप्ता के समर्थन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वार्डवासियों ने एक स्वर में नारा दिया “आशीष नेता नहीं, बेटा हमारा”। इस जोशीले माहौल के बीच भारी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है।
भाजपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने वार्ड की जनता को संदेश देते हुए कहा, “मैं हमेशा अपने वार्डवासियों के बीच एक सेवक की तरह रहूंगा। विकास मेरा संकल्प है और वार्ड की हर समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता। वर्षों से उपेक्षित नागोराव शेष नगर में जलभराव, गंदगी और बदहाल नालियों जैसी समस्याओं से जनता त्रस्त है। अब समय आ गया है कि इन समस्याओं से निजात पाई जाए।

महिला और युवा मतदाताओं का मिल रहा भारी समर्थन
चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड की महिलाओं और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने कहा कि आशीष गुप्ता जैसे कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति की वार्ड को जरूरत है, जो न केवल जनता की समस्याओं को समझे, बल्कि उनके समाधान के लिए संघर्ष भी करे। युवाओं ने भी भरोसा जताया कि भाजपा प्रत्याशी के नेतृत्व में वार्ड का कायाकल्प होगा।
विकास का संकल्प: “पूरे क्षेत्र को रौशन करूंगा”
भाजपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने जोर देकर कहा, “मुझे भाजपा ने विशवास के साथ प्रत्याशी बनाया है, लेकिन मैं यहां नेता बनने नहीं, बल्कि वार्ड का बेटा बनकर जनता की सेवा करने आया हूं। अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो मैं इस वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाकर दिखाऊंगा।

उन्होंने यह भी वादा किया कि क्षेत्र में जलभराव, गंदगी, टूटी सड़कों और जल निकासी की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, वार्ड में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी योजनाएं तैयार की जाएंगी।
पूर्व पार्षद से त्रस्त जनता चाह रही बदलाव…!
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निकाली गई महारैली में जनता का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला। इस दौरान वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाजपा के पक्ष में नारे लगाए और आशीष गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

जनता की यह उमड़ी भीड़ और जोश इस बात का संकेत है कि वार्ड क्रमांक 35 के लोग इस बार बदलाव चाहते हैं और उसे साकार करने के लिए आशीष गुप्ता को समर्थन देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गयी हैं।

